पूंजी रहने के बाद भी नहीं कर पा रहे खर्च

जामताड़ा : एक व दो रुपये के सिक्कोें के नहीं चलने की अफवाह धीरे-धीरे छोटी दुकानदारी व बड़े व्यवसाय से लेकर आम लोगों की रोजी-रोटी चलाने में भी मुसीबत बन रही है. लोग कमाई करने के बाद भी खर्च कर पाने की स्थिति में नहीं हैं. चाय-पान की दुकान और ठेले-खोमचे लगाने वालों के पास […]
जामताड़ा : एक व दो रुपये के सिक्कोें के नहीं चलने की अफवाह धीरे-धीरे छोटी दुकानदारी व बड़े व्यवसाय से लेकर आम लोगों की रोजी-रोटी चलाने में भी मुसीबत बन रही है. लोग कमाई करने के बाद भी खर्च कर पाने की स्थिति में नहीं हैं. चाय-पान की दुकान और ठेले-खोमचे लगाने वालों के पास कई हजार के सिक्के जमा हो गए हैं, जबकि मझोले व बड़े व्यवसायियों के पास हजारों से लेकर लाखों रुपये मूल्य तक के सिक्के जमा हैं. उधर, बैंकों का अपना रोना है.
एक-एक शाखा में 10 से 40 लाख तक के सिक्के जमा हैं. विकराल होती जा रही इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अब केंद्र सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाने की जरूरत है. इन दिनों जामताड़ा में भी सिक्के के आदान-प्रदान को लेकर बड़ी परेशानी है. कई चाय-पान की दुकानों से लेकर शहर के बड़े व्यवसायी तक सिक्के लेने से मना कर देते हैं. शहर के व्यवसायियों व बैंक अधिकारियों ने परेशानियों के विषय में बताया. सबने कहा कि सिक्के नहीं चलने की अफवाह से व्यवसायी से लेकर ग्राहक और बैंकों तक की समस्याएं बढ़ गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




