शिवसेना के सांसद से साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

पालोजोरी : देवघर व जामताड़ा जिला के साइबर ठगों के कारनामों से देश भर की पुलिस परेशान है. शायद ही कोई किसी राज्य की पुलिस नहीं होगी जो साइबर अपराधियों की तलाश में इन दो जिलों में नहीं पहुंची है. आम से लेकर खास तक को साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर चूना लगाया है. […]
पालोजोरी : देवघर व जामताड़ा जिला के साइबर ठगों के कारनामों से देश भर की पुलिस परेशान है. शायद ही कोई किसी राज्य की पुलिस नहीं होगी जो साइबर अपराधियों की तलाश में इन दो जिलों में नहीं पहुंची है. आम से लेकर खास तक को साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर चूना लगाया है. सोमवार को साइबर अपराधियों की तलाश में नयी दिल्ली पुलिस ने पालोजोरी व मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
नयी दिल्ली के एसआइ सुनील सिद्धु ने बताया कि पालोजोरी के डूमरकोला निवासी गिरधारी मंडल के 19 वर्षीय बेटे गंगाधर मंडल व नुनेश्वर मंडल के 26 साल के बेटे मुकेश कुमार मंडल को शिवसेना के एक सांसद के खाते से बड़ी राशि ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जबकि मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के चेतनारी साहू टोला निवासी महबूब राजा के पुत्र अहमद रजा को दूसरे मामले में ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गंगाधर व मुकेश संसद मार्ग थाना कांड संख्या 85/17 के आरोपित हैं. अहमद इसी थाना के कांड संख्या 70/17 का आरोपित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




