जामताड़ा में अवैध विदेशी शराब फैक्टरी का भंडाफोड़

जामताड़ा : पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां विश्वनाथ टोला में अवैध रूप से महीनों से चल रही नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्टरी पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले सामग्री में स्प्रीट, 10 लाख रुपये की तैयार शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया. यह जानकारी नारायणपुर […]
जामताड़ा : पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां विश्वनाथ टोला में अवैध रूप से महीनों से चल रही नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्टरी पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले सामग्री में स्प्रीट, 10 लाख रुपये की तैयार शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया. यह जानकारी नारायणपुर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डॉ जया राय ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की लोकनियां विश्वनाथ टोला में विदेशी
नकली शराब बनाने की फैक्टरी का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा है. इसके बाद टीम का गठन कर जामताड़ा, नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव में छापेमारी की. अवैध शराब के कारखाना को नष्ट कर दिया है. दो आरोपित नुनुलाल मुर्मू, नुनुलाल मुर्मू को गिरफ्तार किया है. मुख्य सरगना दीनू दत्ता मौके पर से फरार हो गया है. जल्द ही दीनू को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. एसपी ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता पूर्वक की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि शराब को किस-किस जगह पर खपाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




