Jamshedpur news. प्रखंड में बुनकर ट्रेनिंग का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Updated at : 22 Feb 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. प्रखंड में बुनकर ट्रेनिंग का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

हस्तशिल्प और बुनाई एक बेहतर आजीविका का जरिया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

प्रखंड परिसर स्थित बुनकर विभाग में शनिवार को बुनकर ट्रेनिंग का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाएं इस ट्रेनिंग के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं. उन्होंने बाजार की जरूरतों को समझते हुए नये ट्रेंड के अनुसार बुनाई कौशल अपनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प और बुनाई का क्रेज आज के समय में बढ़ रहा है, जिससे इसे एक बेहतर आजीविका का जरिया बनाया जा सकता है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और प्रशिक्षक उपस्थित रहे.

ट्रेनिंग के दौरान बुनाई, डिजाइनिंग और मार्केटिंग की जानकारी दी जायेगी, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सके. इस अवसर पर प्रखंड कृषि विभाग के अध्यक्ष किशोर सिंह, संचार विभाग के अध्यक्ष- रैना पूर्ति, पंसस सतवीर सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola