मलेरिया से सीआरपीएफ जवान की मौत, एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस में दी गई अंतिम सलामी

पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में तैनात सीआरपीएफ जवान पिंटू कुमार साव की ब्रेन मलेरिया (फाल्सीपेरम) से मौत हो गई. मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी मृत्यु से सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों में शोक की लहर दौड़ गई.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा स्थित सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन में तैनात जवान पिंटू कुमार साव (35 वर्ष) का बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मंगलवार को उसकी तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एमजीएम में जांच के दौरान डॉक्टरों ने ब्रेन मलेरिया (फाल्सीपेरम) बताया था. डॉक्टरों के अनुसार मलेरिया के कारण शरीर के अन्य ऑर्गन भी खराब हो गये थे. जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी थी.

मौत की सूचना मिलते ही जुटे अधिकारी

उसकी मौत की जानकारी मिलने पर सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों में शोक की लहर दौड़ गयी. सभी वरीय पदाधिकारी पोस्टमार्टम पहुंच गये. उसके शव को एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस लाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया. उसके बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी (गार्ड ऑफ ऑर्नर ) देने के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा.

तबीयत ज्यादा खराब होने पर एमजीएम में कराया गया था भर्ती

उसके बाद उसके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बिहार के वैशाली जिले के फरीदपुर, थाना राजा पाका भेज दिया गया. वह इस समय मुसाबनी में ड्यूटी कर रहा था. उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर मंगलवार को जादूगोड़ा कैंप भेजा गया जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया था.

ये भी पढ़ें...

श्रावणी मेले में सुरक्षित कांवर यात्रा के लिए नगर निगम ने शुरू किया सांड पकड़ने का अभियान

श्रावणी मेला 2026: 80 से 90 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, प्रशासन ने तय की खाद्य सामग्री की दरें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >