सुंदरनगर : पटाखा गोदाम के स्क्रैप रूम में लगी आग
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :02 Apr 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन

Sundernagar: Fire breaks out in scrap room of gulati firecracker godown
विज्ञापन
जमशेदपुर.
सुंदरनगर के गुलाटी पटाखा के गोदाम में मंगलवार शाम करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे गोदाम के एक कमरे में रखा हुआ स्क्रैप जल गया. सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. जानकारी पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची, आग पर काबू पाया. अगलगी की घटना में आग पटाखा वाले कमरे में नहीं पहुंचा. थाना प्रभारी ने कहा कि गोदाम में आग लगना बड़ी घटना को दावत देने के जैसा है. गोदाम के स्क्रैप कक्ष में शॉर्ट सर्किट कैसे हुई, इसकी जांच की जायेगी. पटाखा गोदाम के संचालन को लेकर नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी जांच भी होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










