हलुदबनी में हर्षोल्लास से मना आनंद और उल्लास का प्रतीक बाहा पर्व

Baha Parv Celebrated in Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर से सटे हलुदबनी में आनंद और उल्लास का प्रतीक बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इसमें पूर्व सांसद भी शामिल हुए.

Baha Parv Celebrated in Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र के हलुदबनी में गुरुवार को बाहा पर्व मनाया गया. नायके बाबा मनु मार्डी ने हलुदबनी के तिलकागढ़ स्थित जाहेरथान में गांव व समाज की उन्नति और प्रगति के लिए पूजा-अर्चना की. नायके बाबा ने मरांगबुरु-जाहेरआयो का आह्वान कर उन्हें प्रकृति से प्राप्त सखुआ(सरजोम बाहा) अर्पित किया. उसके बाद नायके बाबा और कुड़ाम नायके ने हलुदबनी क्षेत्र के तिलकागढ़, पाड़ाटोला, बाघाडेरा, डुंगरीटोला, बागानटोला, छुटकीटोला समेत अन्य बस्तियों से आये सैकड़ों महिला-पुरुषों के बीच देवी-देवताओं के आशीर्वाद के रूप में सरजोम बाहा वितरित किया. महिलाओं ने देवी-देवताओं के आशीर्वाद के रूप में सरजोम बाहा को अपने जूड़े में सजाया. पुरुषों ने सरजोम बाहा को अपने कान में सजाया.

बाहा पर्व पर नृत्य करती महिलाएं. फोटो : प्रभात खबर

अखड़ा में सामूहिक बाहा नृत्य का हुआ शुभारंभ

इस दौरान विभिन्न बस्तियों से आये लोगों ने जाहेरथान में नतमस्तक होकर अपने परिवार की उन्नति, प्रगति व सुख-शांति का आशीष मांगा. सूर्य ढलने से पूर्व ग्रामीणों ने मांदर और नगाड़े की थाप पर सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने बाहा नृत्य करते और गीत गाते हुए नायके बाबा मनु मार्डी को पाड़ाटोला स्थित उनके आवास तक पहुंचाया. नायके बाबा को उनके आवास पर पहुंचाने के बाद गांव के अखड़ा में सामूहिक बाहा नृत्य का शुभारंभ हुआ. देर रात तक मांद और नगाड़े की थाप पर नृत्य कर समाज के लोगों ने बाहा पर्व का आनंद लिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी भी हुए शामिल

पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने तिलकागढ़ स्थित जाहेरथान पहुंचकर मरांगबुरू-जाहेरआयो के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया. नायके बाबा मनु मार्डी के कर कमलों से उन्होंने सखुआ पुष्प (सरजोम बाहा) ग्रहण कर उसे अपने कानों में धारण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाहा का शाब्दिक अर्थ ‘फूल’ है, जो आनंद और उल्लास का प्रतीक है.

महिलाओं ने जूड़े में सजाया सरजोम बाहा. फोटो : प्रभात खबर

सरजोम बाहा को माना जाता है पवित्र पुष्प – कृष्णा मार्डी

कृष्णा मार्डी ने कहा कि आदिवासी समाज में सरजोम बाहा को पवित्र पुष्प माना जाता है. इसे बाहा पर्व के दौरान सबसे पहले देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है. यह पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति और आध्यात्मिकता के बीच गहरे संबंध का जीवंत प्रमाण है, जो समाज में सामूहिकता, श्रद्धा और प्राकृतिक संतुलन को संरक्षित करता है.

इसे भी पढ़ें

Holi 2025: खास है सरायकेला की होली, भक्तों संग रंग-गुलाल खेलने घर-घर दस्तक देते हैं राधा-कृष्ण

Video: झारखंड के साइंटिस्ट की मोहाली में मौत, क्या हुआ था उस रात, CCTV के फुटेज में देखें

झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, और चढ़ेगा पारा, 4 दिन तक Heat Wave का अलर्ट

हरि-हर मिलन के साथ ही जोगीरा गाने लगे भक्त, उड़ाने लगे गुलाल, बाबानगरी में शुरू हुई होली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >