दुआओं में छिपी माता-पिता की उम्मीद, 12 दिन से लापता अंश-अंशिका का सुराग नहीं, हनुमान जी के आगे जल रहा दीया

Ranchi Child Missing Case: रांची के धुर्वा से लापता मासूम अंश और अंशिका का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. बच्चों की तलाश में SIT, झालसा, बचपन बचाओ आंदोलन और कई राज्यों की पुलिस जुटी है. रांची पुलिस ने सूचना देने पर 4 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है.

लापता बच्चों की सुरक्षित वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते परिजन और रिश्तेदार, फोटो पीटीआई

Ranchi Child Missing Case: रांची के धुर्वा से गायब दो मासूम अंश और अंशिका का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. इस बीच हर दिन लापता बच्चों के परिजनों से नेताओं का मिलना जुलना जारी है. मंगलवार को आजसू नेता सुदेश महतो और अजय नाथ शाहदेव पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिवार को हिम्मत देते हुए कहा कि बच्चों को ढूंढने के लिए हर तरह की मदद की जाएगी. दोनों नेताओं ने प्रशासन से बच्चों को जल्दी ढूंढ निकालने की बात कही है. फिलहाल पुलिस बच्चों की तलाश में लगी हुई है. गायब मासूम के माता पिता की आखिरी उम्मीद अब भगवान पर ही टिकी है. यही कारण है कि वे अब हनुमान जी की तस्वीर के सामने दीया जलाकर बैठे दिखाई पड़े रहे हैं.

लापता बच्चों की तलाश में झालसा भी

बच्चों की बरामदगी के लिए 40 पुलिस के एसआईटी टीम का गठन हुआ है. वह बिहार, बंगाल समेत देश के कई राज्यों में छापेमारी कर रही है. इसके अलावा पुलिस अब मासूम को सही सलामत ढूंढने के लिए बचपन बचाओ आंदोलन की मदद लेगी. इस संगठन के सदस्य देशभर के 439 जिलों में सक्रिय है. दूसरी तरफ लापता बच्चों की तलाश में पुलिस के साथ साथ झालसा भी लग गया है. देश भर के सभी लीगल वॉलंटियर्स उनकी तलाश करेंगे.

Also Read: School Closed: रांची के बाद सिमडेगा में भी स्कूल बंद, जानें क्या है कारण

इनाम की राशि बढ़ायी है रांची पुलिस ने

रांची पुलिस ने अंश और अंशिका की जानकारी देने वालों 4 लाख रुपये का इनाम देगी. पहले इसकी राशि 51 हजार थी. इस तरह अंश की सूचना देने वाले को दो लाख और अंशिका की सूचना देने वाले को दो लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा. इसकी पुष्टि रांची एसएसपी राकेश रंजन ने की है. उन्होंने बताया कि बच्चों की सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी. वहीं बच्चों पर घोषित इनाम की राशि उन्हें मुहैया करायी जायेगी. इधर, रांची पुलिस रांची के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों में भी बच्चों की पड़ताल कर रही है. सीआईडी की टीम भी पुलिस का सहयोग कर रही है.

Also Read: School Closed: शीतलहर का कहर, रांची में 14 जनवरी तक स्कूल बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >