21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

43.6डिग्री सेल्सियस पारा, झुलसा शहर

जमशेदपुर: एक बार फिर बढ़ते तापमान ने इस मौसम के अधिकतम रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. पिछले 30 मार्च को मौसम का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को इससे अधिक तापमान पर शहर झुलसा. अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 43.6 दर्ज किया गया, जबकि शहर […]

जमशेदपुर: एक बार फिर बढ़ते तापमान ने इस मौसम के अधिकतम रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. पिछले 30 मार्च को मौसम का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को इससे अधिक तापमान पर शहर झुलसा. अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 43.6 दर्ज किया गया, जबकि शहर के कुछ हिस्सों में यह 44.0 डिग्री रहा. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्यत: 25.4 डिग्री सेल्सियस तथा आर्द्रता अधिकतम 92 व न्यूनतम 14 प्रतिशत रही. तपिश व गर्म हवा के कारण सुबह 11:00 बजे के बाद से ही सड़कों पर भी आवाजाही अपेक्षाकृत कम देखी गयी. लोगों ने घर व कार्यालयों में ही रहना मुनासिब समझा.
24 घंटे में 6 डिग्री चढ़ा पारा. पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गयी, जो 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
टूट सकता है 10 वर्षों का रिकॉर्ड. विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और भी वृद्धि हो सकती है. तापमान पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकता है या रिकॉर्ड टूट भी सकता है. वर्ष 2010 में 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
बादलों के बीच बढ़ सकती है तपिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान पदाधिकारी आरके महतो ने बताया कि राज्य के ऊपर वायुमंडल में हवा का निम्न दबाव बना हुआ है, जिसके 24 से 48 घंटे तक बने रहने की संभावना है. इस कारण आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रह सकता है. लेकिन तपिश से राहत की संभावना नहीं है. तापमान में और वृद्धि हो सकती है.
10 वर्ष में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान (डिसे)
2007 42.5 (24 अप्रैल)
2008 43.2 (30 अप्रैल)
200 45.7 (30 अप्रैल)
2010 46.3 (19 अप्रैल)
2011 41.9 (18 अप्रैल)
2012 41.6 (19 अप्रैल)
2013 43.6 (30 अप्रैल)
2014 43.2 (27 अप्रैल)
2015 42.0 (21 व 22 अप्रैल)
2016 45.8 (23 अप्रैल)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें