Advertisement
हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौत
चांडिल. साधन पहाड़ पार कर रिश्तेदार से मिलने रामगढ़ जा रहा था जमशेदपुर : चांडिल थानांतर्गत डोभो गांव निवासी साधन सिंह सरदार (50) को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला. घटना शनिवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन के 11 बजे साधन पहाड़ पार कर अपने रिश्तेदार से मिलने रामगढ़ गांव […]
चांडिल. साधन पहाड़ पार कर रिश्तेदार से मिलने रामगढ़ जा रहा था
जमशेदपुर : चांडिल थानांतर्गत डोभो गांव निवासी साधन सिंह सरदार (50) को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला. घटना शनिवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन के 11 बजे साधन पहाड़ पार कर अपने रिश्तेदार से मिलने रामगढ़ गांव जा रहा था. उसी दौरान पहाड़ पर जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया.उसकी मौके पर मौत हो गयी.
शाम तक जब साधन घर नहीं लौटा तो परिवार खोजने निकले. इस दौरान रविवार को गांव के एक व्यक्ति ने पहाड़ पर एक व्यक्ति के जमीन पर गिरे होने की बात बतायी. सूचना मिलने पर सभी पहाड़ पर गये, जहां साधन को मृत पाया गया. गांव के लोगों ने इसकी सूचना चांडिल पुलिस और वन विभाग को दी. दोनों विभाग के लोग मौके पर पहुंचे तथा छानबीन की. पेशे से किसान साधन सिंह सरदार के तीन बेटे हैं.
वन विभाग ने दिया मुआवजा
वन पाल संतोष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. उसके बाद वन विभाग की ओर से 2.5 लाख रुपये मुआवजा राशि के रूप में मृतक के परिवार वाले को देने की घोषणा की. तत्काल 50 हजार रुपये प्रदान किया गया. शेष दो लाख कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जायेगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement