Advertisement
सीएनटी, एसपीटी एक्ट में संशोधन के विराेध में कल सभा, समर्थन करने वाले विधायकों का होगा सामािजक बहिष्कार
जमशेदपुर. रघुवर सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन आैर स्थानीयता नीति लागू किये जाने के विराेध में माझी परगना महाल के बैनर तले रविवार (8 जनवरी) काे करनडीह स्थित जयपाल मैदान में आक्रोश महाजुटान सभा का आयोजन किया जायेगा. इस महाजुटान में हाे, मुंडा, भूमिज समेत अन्य आदिवासियों के पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संगठन भी […]
जमशेदपुर. रघुवर सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन आैर स्थानीयता नीति लागू किये जाने के विराेध में माझी परगना महाल के बैनर तले रविवार (8 जनवरी) काे करनडीह स्थित जयपाल मैदान में आक्रोश महाजुटान सभा का आयोजन किया जायेगा. इस महाजुटान में हाे, मुंडा, भूमिज समेत अन्य आदिवासियों के पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संगठन भी हिस्सा लेंगे.
महाजुटान में सीएनटी एक्ट में संशोधन का समर्थन करने वाले विधायकों पर सामाजिक कार्रवाई का भी एलान किया जायेगा. यह बात सुवर्णरेखा गेस्टहाउस में शुक्रवार को अायाेजित संवाददाता सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए धाड़ दिशाेम देश परगना बैजू मुर्मू ने कहा. साथ ही उन्होंने कहा कि यह महाजुटान सभा पूरी तरह से गैर राजनीतिक सभा होगी. मौके पर माझी परगना महाल के जुगसलाई तोरोफ पारगना दसमत हांसदा ने कहा कि महाजुटान में संथाल, हो, मुंडा, भूमिज अपने-अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ-साथ तीर-धनुष, गढ़ासा, कुदाल, तलवार जैसे पारंपरिक औजार लेकर आएंगे. संवाददाता सम्मेलन में आसनबनी तोरोप परगना हरिपदो मुर्मू, कलिकापुर तोरोप परगना पुनता मुर्मू, मानकी चैतान गागराई, गोपाल सरदार, मुंडा उत्तम सिंह सरदार, हरीश सरदार के अलावा के सी मार्डी, कपूर बागी, नरेश मुर्मू, कृष्णा हांसदा, सिकंदर पाड़ेया आदि मौजूद थे.
सिदाे-कान्हू के परपाेता करेंगे शिरकत
आदिवासी नेता नरेश मुर्मू ने कहा कि आक्रोश महाजुटान में खूंटी में कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले आंदाेलनकारियाें के अलावा सिंगूर में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ लड़ने वाले सिंगूर आंदोलन के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे. साथ ही शहीद सिदो-कान्हू के परपाैता मंडल मुर्मू भी इसमें शामिल हाेने के लिए दुमका के भाेगनाडीह गांव से आयेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement