28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

800 होमगार्ड की बहाली होगी, शारीरिक जांच 30 से

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम में 800 होमगार्ड की बहाली होगी. डीसी अमित कुमार ने इसके लिए 30 जनवरी से शारीरिक जांच शुरू करने का आदेश जारी किया है. प्रखंडवार शारीरिक जांच सुबह आठ बजे शुरू होगी. इसमें जिले के नक्सल प्रभावित प्रखंड डुमरिया, गुड़ाबांधा में 30 जनवरी को, बहरागोड़ा, मुसाबनी में 31 जनवरी को, पटमदा, पोटका […]

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम में 800 होमगार्ड की बहाली होगी. डीसी अमित कुमार ने इसके लिए 30 जनवरी से शारीरिक जांच शुरू करने का आदेश जारी किया है.

प्रखंडवार शारीरिक जांच सुबह आठ बजे शुरू होगी. इसमें जिले के नक्सल प्रभावित प्रखंड डुमरिया, गुड़ाबांधा में 30 जनवरी को, बहरागोड़ा, मुसाबनी में 31 जनवरी को, पटमदा, पोटका 2 फरवरी को, इसी तरह घाटशिला, धालभूमगढ़, बोड़ाम, जमशेदपुर व शहरी क्षेत्र के लिए अलग-अलग तिथि पर शारीरिक जांच होगी. जांच प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों की 8 फरवरी को गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में सुबह दस बजे से लिखित परीक्षा होगी.

जिले में 800 होमगार्ड बहाली के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है, 30 जनवरी से शारीरिक जांच प्रखंडवार होगी.
केएन मिश्रा, कमांडेंट, होमगार्ड सह डीएसपी मुख्यालय-1 जमशेदपुर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें