21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेसी नेता भरत सिंह दल बल संग भाजपा में शामिल

जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव भरत सिंह ने शनिवार काे सैकड़ाें समर्थकाें के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया. भरत सिंह काे लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सांसद केशव माैर्या ने सदस्यता प्रदान की. उनके नाम की अनुशंसा ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन शिव प्रसाद शुक्ला ने […]

जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव भरत सिंह ने शनिवार काे सैकड़ाें समर्थकाें के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया. भरत सिंह काे लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सांसद केशव माैर्या ने सदस्यता प्रदान की. उनके नाम की अनुशंसा ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन शिव प्रसाद शुक्ला ने की थी.
भरत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के कुशल नेतृत्व आैर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल संगठन नेतृत्व काे देखते हुए उन्हाेंने भाजपा का दामन थामने का फैसला किया. उन्हाेेंने कहा कि झारखंड में भाजपा मुख्यमंत्री रघुवर दास आैर कुशल संगठन कर्ता अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है.
जमशेदपुर पहुंचने पर वे प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महताे, मंत्री सरयू राय, विधायक मेनका सरदार व जिला के पदाधिकारियाें से मिलकर मार्ग दर्शन प्राप्त करेंगे. उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही के रूप में उन्हाेंने काम किया, लेकिन बदले में संगठन ने काेई ध्यान नहीं दिया. संगठन में गुटबाजी के कारण काेल्हान में कांग्रेस की क्या स्थिति है यह किसी से छिपा हुआ नहीं है. अगले कुछ दिनाें तक वे यूपी में रहेंगे. गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ परिवर्तन यात्रा में अपने सैकड़ाें समर्थकाें के साथ शामिल हाे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें