19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटायी गयीं मनजीत

जमशेदपुर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अाभा सिन्हा ने जमशेदपुर नगर महिला अध्यक्ष मनजीत आनंद को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से हटा दिया है. शुक्रवार देर शाम जारी पदमुक्त संबंधी एक पत्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी भी किया गया है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सिन्हा ने कहा कि मनजीत […]

जमशेदपुर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अाभा सिन्हा ने जमशेदपुर नगर महिला अध्यक्ष मनजीत आनंद को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से हटा दिया है.

शुक्रवार देर शाम जारी पदमुक्त संबंधी एक पत्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी भी किया गया है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सिन्हा ने कहा कि मनजीत आनंद के द्वारा किये जा रहे कार्यों से पार्टी की छवि एवं महिलाओं पर इसका सीधा आघात पहुंचा. इससे महिलाओं में उनके प्रति आक्रोश व्याप्त है. दूसरी अोर शुक्रवार को मनजीत आनंद ने नगर की प्रस्तावित कमेटी मीडिया को जारी की थी.

इस पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सिन्हा ने कहा कि जमशेदपुर नगर की किसी कमेटी की उन्हें कोई जानकारी नहीं है अौर न किसी कमेटी सहमति दी है. इस कारण उक्त कमेटी का कोई अस्तित्व नहीं है. इधर, मनजीत आनंद से पक्ष लेने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा कि मनजीत आनंद को शो-कॉज नोटिस भेजा गया है. 15 दिनों के अंदर लिखित जवाब देने को कहा गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें