कई ट्रेनें चलेंगी परिवर्तित रूट से

Updated at : 19 May 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
कई ट्रेनें चलेंगी परिवर्तित रूट से

चक्रधरपुर रेल मंडल. गम्हरिया-सीनी रेल मार्ग पर 21 को मेगा ब्लॉक मेगा ब्लॉक सुबह 9.15 से शाम 6.45 बजे तक रहेगा. इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं. जमशेदपुर /चक्रधरपुर : 21 मई को टाटा-गुवा डीएमयू ट्रेन रद्द रहेगी. जबकि एक दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. रेलवे प्रबंधन ने गम्हरिया-सीनी […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर रेल मंडल. गम्हरिया-सीनी रेल मार्ग पर 21 को मेगा ब्लॉक

मेगा ब्लॉक सुबह 9.15 से शाम 6.45 बजे तक रहेगा. इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं.

जमशेदपुर /चक्रधरपुर : 21 मई को टाटा-गुवा डीएमयू ट्रेन रद्द रहेगी. जबकि एक दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. रेलवे प्रबंधन ने गम्हरिया-सीनी के बीच सुबह 9.15 से शाम 6.45 बजे तक मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है. इससे हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग से सीनी-गम्हरिया रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी. सीकेपी रेल मंडल के रेलवे परिचालन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार 21 मई को 78033/78034 टाटा-गुवा डीएमयू पैसेंजर ट्रेन को नहीं चलायी जायेगी.

जबकि 58104 बड़बिल-टाटा पैसेंजर ट्रेन को राजखरसावां तक ही चलाया जायेगा. ब्लॉक के दौरान बड़बिल-टाटा पैसेंजर को राजखरसावां से टर्मिनेट कर बड़िबल रवाना कर दिया जायेगा. वहीं टाटा-बड़बिल पैसेंजर को राजखरसावां से टर्मिनेट कर टाटानगर के लिए रवाना कर दिया जायेगा. 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी, 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पता, 12222 दुरंतो एक्सप्रेस ,18189 टाटा-एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन,

12022 बड़बिल-टाटा जनशताब्दी एक्सप्रेस व 12872 टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस को भाया गम्हारिया-कांड्रा-सीनी होकर परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा. वहीं 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि को सेक्शन में एक घंटे तक रोका जायेगा. वहीं 13287 दुर्ग-टाटा-दानापुर साउथ बिहार, 58110 गुवा-टाटा पैसेंजर ट्रेन आधा-आधा घंटा तक सेक्शन में रुकेगी. 58113 टाटा-बिलासपुर पैसेंजर टाटा में डेढ़ घंटे री-सिड्यूल होकर चलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola