28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

टाटा वर्कर्स यूनियन: नहीं आयी एक भी दावा आपत्ति

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के रिक्त दो पदों पर 7 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए गुरुवार को चुनाव क्षेत्र का प्रकाशन कर दिया गया. प्रकाशन के बाद दोनों चुनाव क्षेत्रों के लिए दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक दावा आपत्ति का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन एक भी दावा आपत्ति […]

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के रिक्त दो पदों पर 7 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए गुरुवार को चुनाव क्षेत्र का प्रकाशन कर दिया गया.
प्रकाशन के बाद दोनों चुनाव क्षेत्रों के लिए दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक दावा आपत्ति का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन एक भी दावा आपत्ति दर्ज नहीं हुई. शुक्रवार को समिति चुनाव क्षेत्र का अंतिम प्रकाशन और मतदाता सूची का प्रकाशन टाटा वर्कर्स यूनियन में करेगी. गुरुवार सुबह दस बजे टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में उप चुनाव समिति की बैठक हुई.
बैठक में फ्यूल मैनेजमेंट कमेटी के लिए टीडब्यूयू/2016/127 और मेडिकल सर्विसेज (हॉस्पिटल स्टेवर्ड) टीडब्ल्यूयू/2016/041 के निर्वचान क्षेत्र का प्रकाशन किया गया. यूनियन कार्यालय हुई बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर हरेंद्र कुमार सिंह, उप चुनाव समिति सदस्य एके गुप्ता, अश्विनी मिश्रा, जे. आदिनारायण, मनोरंजन तिवारी, शशांक मंजर और वीएन सिंह के अलावा यूनियन के कई कर्मचारी मौजूद थे.
कंपनी परिसर में ही होगा चुनाव
टाटा वर्कर्स यूनियन के दोनों रिक्त पदों पर चुनाव कंपनी परिसर में ही होगा. गुरुवार शाम उप चुनाव समिति ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान समिति ने फ्यूल मैनेजमेंट डिवीजन में पर्सनल ऑफिसर तुलिका चटर्जी और चीफ संजय सिंह व टीएमएच में चीफ एमएम रब से मुलाकात की. इस दौरान सभी अधिकारियों ने उप चुनाव में समिति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. यूनियन परिसर में सुबह 10 बजे चुनाव क्षेत्र का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा.
आज शाम 4 बजे होगा सूची का प्रकाशन
चुनाव के लिये मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को शाम 4 बजे प्रकाशन होगा. टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. दूसरे दिन (30 अप्रैल ) को प्रत्याशी मतदाता सूची पर दावा, आपत्ति के लिए सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आवेदन देंगे. 1 मई को मतदाता सूची दावा आपत्ति का निपटारा कर सुबह 11 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें