23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जिला महिला कांग्रेस की दो इकाई बनी

जमशेदपुर. राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले को दो भागों में बांट दिया है. इसके तहत शहरी जिला कांग्रेस व ग्रामीण जिला कांग्रेस इकाई बनायी गयी है. नये ग्रामीण जिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेणुवाला महतो को बनाया गया है. इस संबंध में प्रदेश महिला कांग्रेस […]

जमशेदपुर. राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले को दो भागों में बांट दिया है. इसके तहत शहरी जिला कांग्रेस व ग्रामीण जिला कांग्रेस इकाई बनायी गयी है. नये ग्रामीण जिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेणुवाला महतो को बनाया गया है. इस संबंध में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिन्हा के हस्ताक्षर से रेणुवाला महतो के मनोनयन का पत्र जारी किया गया है. वहीं पूर्वी सिंहभूम महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत आनंद अब शहरी जिला कांग्रेस की अध्यक्ष हो गयी.
दूसरी अोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत आनंद ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी को बांटने अौर ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की जानकारी नहीं है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें