इ-स्टांप में जमशेदपुर बना रोल मॉडल- जमशेदपुर की तर्ज पर 26 जनवरी से हजारीबाग, धनबाद और बोकारो में खुलेगा इ-स्टांप काउंटर- 1 फरवरी से पूरे राज्य में अनिवार्यवरीय संवाददाता, जमशेदपुरपूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड का रोल मॉडल के रूप में जाना जाता रहा है. जमशेदपुर में इ-स्टांप पेपर की शत-प्रतिशत बिक्री में सफलता मिली है. जमशेदपुर के रजिस्ट्री कार्यालय में 26 दिसंबर से इसे शुरू किया गया. यहां इ-स्टांप पेपर लेने वालों की लंबी कतार लग रही है. एक दिन में तीन से चार सौ इ-स्टांप की बिक्री हो रही है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने जमशेदपुर के मॉडल पर हजारीबाग, धनबाद और बोकारो के रजिस्ट्री कार्यालय में इ स्टांप काउंटर खोलने का निर्णय लिया है. वहां 26 जनवरी से इसकी शुरुआत की जा रही है. इसकी सफलता के बाद राज्य के सभी रजिस्ट्री कार्यालय में एक फरवरी से इ-स्टांपिंग की शुरुआत की जायेगी, ताकि लोगों को आसानी से स्टांप पेपर मिल सके. इसे लेकर सरकुलर जारी कर दिया गया है.
BREAKING NEWS
Advertisement
इ-स्टांप में जमशेदपुर बना रोल मॉडल
इ-स्टांप में जमशेदपुर बना रोल मॉडल- जमशेदपुर की तर्ज पर 26 जनवरी से हजारीबाग, धनबाद और बोकारो में खुलेगा इ-स्टांप काउंटर- 1 फरवरी से पूरे राज्य में अनिवार्यवरीय संवाददाता, जमशेदपुरपूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड का रोल मॉडल के रूप में जाना जाता रहा है. जमशेदपुर में इ-स्टांप पेपर की शत-प्रतिशत बिक्री में सफलता मिली है. जमशेदपुर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement