22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भटली धाम में धूमधाम से मना नव वर्ष

भटली धाम में धूमधाम से मना नव वर्ष(फोटो भटली धाम के नाम से सेव हैं)-श्याम भटली परिवार ने किया भव्य आयोजन-जमशेदपुर व अन्य स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुजमशेदपुर. श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट, टाटानगर के सदस्यों ने भटली धाम (ओड़िशा) में धूमधाम से नव वर्ष महोत्सव मनाया तथा श्री श्याम प्रभु के भजन-कीर्तन के बीच खुशियां […]

भटली धाम में धूमधाम से मना नव वर्ष(फोटो भटली धाम के नाम से सेव हैं)-श्याम भटली परिवार ने किया भव्य आयोजन-जमशेदपुर व अन्य स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुजमशेदपुर. श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट, टाटानगर के सदस्यों ने भटली धाम (ओड़िशा) में धूमधाम से नव वर्ष महोत्सव मनाया तथा श्री श्याम प्रभु के भजन-कीर्तन के बीच खुशियां मनायीं. यहां भजन प्रस्तुत करने के लिए मुंबई से सरिता ओझा, टाटानगर के महावीर अग्रवाल तथा चांडिल के नीरज जालान पहुंचे थे. इसी बीच रात्रि 12ः00 बजे जोरदार आतिशबाजी के साथ नव वर्ष का केक बाबा को अर्पित किया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पसारी ने बताया कि टाटानगर के अलावा चांडिल, मुसाबनी, चाकुलिया, धालभूमगढ़, सीनी, कोलकाता, राउरकेला, सरायकेला आदि के 270 सदस्यों ने समारोह में शिरकत की. कार्यक्रम के आयोजन में गगन रुस्तगी, महेश सिंघानिया, अनिल गोयल, मनीष सिंघानिया, अजीत पोद्दार ने सक्रिय योगदान दिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें