जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 19 कोप्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, उप मुखिया के चुनाव का शिड्यूल तय, आयोग को भेजा गया मंजूरी के लिएवरीय संवाददाता: जमशेदपुरजिला परिषद अध्यक्ष अौर उपाध्यक्ष का चुनाव 19 जनवरी को होगा. प्रमुख, उप प्रमुख अौर उप मुखिया का चुनाव 12 से 22 जनवरी तक होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने पांचों पदों के चुनाव का प्रस्तावित शिड्यूल तैयार कर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा है. आयोग की मंजूरी मिलने के बाद उसे लागू कर दिया जायेगा. प्रमुख, उप प्रमुख अौर उप मुखिया के चुनाव के लिए बैठक की सूचना 4 को अौर जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के बैठक की सूचना 5 जनवरी को निर्गत की जायेगी. जिला परिषद अध्यक्ष अौर उपाध्यक्ष के लिए जिला परिषद सदस्य, प्रमुख अौर उप प्रमुख के लिए पंचायत समिति सदस्य अौर उप मुखिया के लिए वार्ड मेंबर वोट डालेंगे. आयोग ने 22 जनवरी तक सभी चुनावी प्रक्रिया पूरी कर लेने का आदेश दिया है. ——————-जिला सभागार में होगा जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनावजिला परिषद अध्यक्ष अौर उपाध्यक्ष के निर्वाची पदाधिकारी (आरअो) उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरअो) एडीसी सुनील कुमार रहेंगे. दोनों पदों का चुनाव जिला मुख्यालय सभागार में होगा. 19 जनवरी को सदस्यों का सबसे पहले शपथ ग्रहण होगा. उसके बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, नाम वापसी अौर वोटिंग होगी. अध्यक्ष का चुनाव सुबह 10 से डेढ़ बजे तक होगा. इसी तरह उपाध्यक्ष का चुनाव दिन के ढाई बजे से शाम 5. 50 बजे तक होगा. उसके बाद परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे. ———————प्रमुख का चुनाव कब अौर कहांप्रखंड- पद- तिथि- समय – स्थान- आरअोबोड़ाम- प्रमुख- 12 जनवरी- 10 से डेढ़ बजे- बीडीअो अॉफिस-डीसीएलआर मनोज रंजनबोड़ाम- उप प्रमुख- 12 जनवरी- ढाई से 5.50 बजे- बीडीअो अॉफिस-डीसीएलआर मनोज रंजनपटमदा- प्रमुख- 15 जनवरी- 10 से डेढ़ बजे- बीडीअो अॉफिस- डीसीएलआर मनोज रंजनपटमदा- उप प्रमुख- 15 जनवरी- ढाई से 5. 50 बजे- बीडीअो अॉफिस- डीसीएलआर मनोज रंजनजमशेदपुर- प्रमुख- 19 जनवरी- 10 से डेढ़ बजे- बीडीअो अॉफिस- एसडीअो आलोक कुमारजमशेदपुर- उप प्रमुख- 19 जनवरी- ढाई से 5. 50 बजे- बीडीअो अॉफिस- एसडीअो आलोक कुमारपोटका- प्रमुख- 19 जनवरी- 10 से डेढ़ बजे- बीडीअो अॉफिस-डीसीएलआर मनोज रंजनपोटका- उप प्रमुख- 19 जनवरी- ढाई से 5. 50 बजे- बीडीअो अॉफिस- डीसीएलआर मनोज रंजनघाटशिला- प्रमुख- 12 जनवरी- 10 से डेढ़ बजे- बीडीअो अॉफिस- डीटीअो संजय कुजूरघाटशिला- उप प्रमुख- 12 जनवरी- ढाई से 5. 50 बजे- बीडीअो अॉफिस- डीटीअो संजय कुजूरमुसाबनी- प्रमुख- 15 जनवरी- 10 से डेढ़ बजे- बीडीअो अॉफिस- डीटीअो संजय कुजूरमुसाबनी- उप प्रमुख- 15 जनवरी- ढाई से 5.50 बजे- बीडीअो अॉफिस- डीटीअो संजय कुजूरडुमरिया- प्रमुख- 19 जनवरी- 10 से डेढ़ बजे- बीडीअो अॉफिस- डीटीअो संजय कुजूरडुमरिया- उप प्रमुख- 19 जनवरी- ढाई से 5. 50 बजे- बीडीअो अॉफिस- डीटीअो संजय कुजूरगुड़ाबांधा- प्रमुख- 21 जनवरी- 10 से डेढ़ बजे- बीडीअो अॉफिस- डीटीअो संजय कुजूरगुड़ाबांधा- उप प्रमुख- 21 जनवरी- ढाई से 5.50 बजे- बीडीअो अॉफिस- डीटीअो संजय कुजूरधालभूमगढ़- प्रमुख- 12 जनवरी- 10 से डेढ़ बजे- बीडीअो अॉफिस- एसडीअो डॉ भुवनेश प्रताप सिंहधालभूमगढ़- उप प्रमुख- 12 जनवरी- ढाई से 5.50 बजे- बीडीअो अॉफिस- एसडीअो डॉ भुवनेश प्रताप सिंहचाकुलिया- प्रमुख- 19 जनवरी- 10 से डेढ़ बजे- बीडीअो अॉफिस- एसडीअो डॉ भुवनेश प्रताप सिंहचाकुलिया- उप प्रमुख- 19 जनवरी- ढाई से 5. 50 बजे- बीडीअो अॉफिस- एसडीअो डॉ भुवनेश प्रताप सिंहबहरागोड़ा- प्रमुख- 21 जनवरी- 10 से डेढ़ बजे- बीडीअो अॉफिस- एसडीअो डॉ भुवनेश प्रताप सिंहबहरागोड़ा- उप प्रमुख- 21 जनवरी- ढाई से 5. 50 बजे- बीडीअो अॉफिस- एसडीअो डॉ भुवनेश प्रताप सिंह————————–उप मुखिया का चुनाव 12 से 22 जनवरी तकउप मुखिया के चुनाव का भी शिड्यूल तैयार कर दिया गया है. अलग-अलग प्रखंड के लिए अलग-अलग तिथि, निर्वाची पदाधिकारी(बीडीअो या सीअो) अौर सहायक निर्वाची पदाधिकारी तय कर दिये गये हैं.
BREAKING NEWS
Advertisement
जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 19 को
जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 19 कोप्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, उप मुखिया के चुनाव का शिड्यूल तय, आयोग को भेजा गया मंजूरी के लिएवरीय संवाददाता: जमशेदपुरजिला परिषद अध्यक्ष अौर उपाध्यक्ष का चुनाव 19 जनवरी को होगा. प्रमुख, उप प्रमुख अौर उप मुखिया का चुनाव 12 से 22 जनवरी तक होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement