प्रकाश जोशी बने भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष जमशेदपुर. प्रकाश जोशी को सर्वसम्मति से भाजपा जुगसलाई मंडल का अध्यक्ष चुना गया है. शनिवार काे जुगसलाई के ऋषि भवन में आयाेजित बैठक में चुनाव प्रभारी अप्पा राव ने इसकी घाेषणा की. चुनावी प्रक्रिया के दौरान तीन लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. इसके बाद मंडल के वरिष्ठ सदस्याें महेश चंद्र शर्मा, अनिल मोदी, विमल जालान तथा अन्य लोगों के साथ सर्वसम्मति का प्रयास किया गया. इसके बाद दावेदार सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना एवं देवेंद्र शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके पश्चात प्रकाश जोशी को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया गया. बैठक में नागेंद्र पांडेय, मनोज पारीख, अनमोल शर्मा, श्याम नारायण पांडेय, नरेंद्रपाल सिंह भाटिया, उपेंद्र चतरथ, महेंद्र जैन, रंजीत उपाध्याय, अमर सिंह, प्रकाश अग्रवाल, हनु जैन, अभिषेक तिवारी, हरजिंदर सिंह, निक्के, गाेविंदर शर्मा, आर्यन सोनकर, मणिकांत पांडेय, कल्लू साहू, रविंदर सिंह भाटिया, दीपक हल्दिया, गणेश रविदास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
प्रकाश जोशी बने भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष
प्रकाश जोशी बने भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष जमशेदपुर. प्रकाश जोशी को सर्वसम्मति से भाजपा जुगसलाई मंडल का अध्यक्ष चुना गया है. शनिवार काे जुगसलाई के ऋषि भवन में आयाेजित बैठक में चुनाव प्रभारी अप्पा राव ने इसकी घाेषणा की. चुनावी प्रक्रिया के दौरान तीन लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. इसके बाद […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement