सिविल सर्जन से शिकायत जमशेदपुर. स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ डॉक्टर द्वारा की गयी मारपीट मामले को लेकर सोमवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सिविल सर्जन डॉ एस के झा से मिला और कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन को बताया कि 10 दिसंबर को केंद्रीय जांच समिति की टीम द्वारा अल्ट्रासाउड केंद्रों की जांच के दौरान कार्यालय में एक कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी दी गयी. सिविल सर्जन ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर अमरनाथ सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, उदय शंकर झा, माधव राय, धर्मराज यादव, चंदन सिंह, बैजनाथ प्रसाद आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
सिविल सर्जन से शिकायत
सिविल सर्जन से शिकायत जमशेदपुर. स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ डॉक्टर द्वारा की गयी मारपीट मामले को लेकर सोमवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सिविल सर्जन डॉ एस के झा से मिला और कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन को बताया कि […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement