थमा चुनावी शोर, पोटका की पोलिंग पार्टी रवाना (हैरी 11) फ्लैग -पंचायत चुनाव. नियुक्ति पत्र, बैलेट बॉक्स अौर मतदान सामग्री लेकर गयी पार्टी- जिले में चौथे व अंतिम चरण का चुनाव 12 दिसंबर को वरीय संवाददाता, जमशेदपुरजिले में चौथे व अंतिम चरण के पंचायत चुनाव को लेकर पोटका और जमशेदपुर प्रखंड में गुरुवार को दिन के तीन बजे प्रचार थम गया. वहीं मतदान के लिए को-अॉपरेटिव कॉलेज से गुरुवार को पोटका की पोलिंग पार्टी को नियुक्ति पत्र, बैलेट बॉक्स अौर मतदान सामग्री देकर रवाना किया गया. पोटका के 401 बूथों के लिए 401 पोलिंग पार्टी और 10 प्रतिशत रिजर्व पोलिंग पार्टी को बसें/ मिनी बसों से रवाना किया गया. वहीं सेक्टर अॉफिसरों को सूमो, इनोवा जैसे छोटे वाहनों से मत पत्र देकर भेजा गया. 25 कर्मचारी रहे अनुपस्थितपोटका की पोलिंग पार्टी में से 25 कर्मचारी अनुपस्थित रहे. इसमें 4 पीठासीन पदाधिकारी, 13 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 1 द्वितीय मतदान पदाधिकारी, 3 तृतीय मतदान पदाधिकारी अौर 4 रिजर्व कर्मचारी शामिल हैं. सभी से राशि वसूली अौर शो कॉज की कार्रवाई की जायेगी. ————————आज रवाना होगी जमशेदपुर की पोलिंग पार्टी जमशेदपुर. जमशेदपुर प्रखंड के 711 बूथों पर मतदान कराने के लिए 711 पोलिंग पार्टी और दस प्रतिशत रिजर्व पोलिंग पार्टी शुक्रवार को को -अॉपरेटिव कॉलेज से रवाना होगी. गुरुवार को मतदान कर्मियों का रैंडमाइजेशन हुआ. इससे किस बूथ पर किसकी ड्यूटी होगी, यह तय किया गया. सभी को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र, मतपेटी अौर मतदान सामग्री देकर रवाना किया जायेगा.
Advertisement
थमा चुनावी शोर, पोटका की पोलिंग पार्टी रवाना (हैरी 11)
थमा चुनावी शोर, पोटका की पोलिंग पार्टी रवाना (हैरी 11) फ्लैग -पंचायत चुनाव. नियुक्ति पत्र, बैलेट बॉक्स अौर मतदान सामग्री लेकर गयी पार्टी- जिले में चौथे व अंतिम चरण का चुनाव 12 दिसंबर को वरीय संवाददाता, जमशेदपुरजिले में चौथे व अंतिम चरण के पंचायत चुनाव को लेकर पोटका और जमशेदपुर प्रखंड में गुरुवार को दिन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement