23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

उलीडीह में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण (हैरी)

उलीडीह में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण (हैरी)- बिरसा के सपने को साकार करने के लिए सभी आगे आएं : अर्जुन मुंडावरीय संवाददाता, जमशेदपुरमानगो उलीडीह में सोमवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो थे. […]

उलीडीह में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण (हैरी)- बिरसा के सपने को साकार करने के लिए सभी आगे आएं : अर्जुन मुंडावरीय संवाददाता, जमशेदपुरमानगो उलीडीह में सोमवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो थे. इस दौरान श्री मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अन्याय व अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया. आदिवासियों को उनका हक व अधिकार देने के लिए अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया. बिरसा का सपना अभी साकार नहीं हुआ. उनके सपने को पूरा करने के लिए जल, जंगल व जमीन की रक्षा करनी होगी. अपनी मातृभाषा, पारंपरिक स्वाशासन व रीति-रिवाज से प्रेम करना होगा. उन्होंने कहा कि विकास की दौड में आदिवासियों को आर्थिक रूप से आजादी के लिए हर क्षेत्र में आगे आना होगा. नयी पीढ़ी को गांव-घर से लेकर अर्थव्यवस्था व विज्ञान की बातों से अवगत कराना होगा. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि महापुरुषों ने आंदोलन के पश्चात हमें हक व अधिकार दिलाया है. उसे बचाने व आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी हम सब पर है. इसपर सबों को चिंतन व मंथन करना चाहिए. इस अवसर पर आदिवासी समिति के अध्यक्ष करण सिंह मुुंडा, महासचिव सहदेव मुंडा, मनोज सिरका, सोहन मुंडा, बलराम यादव, दीपक शंख समेत अन्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें