जेम्को : कर्मचारियों को अभी भी बोनस समझौता का इंतजार (असंपादित)कर्मचारियों को मिला है मात्र 9 प्रतिशत एडवांसप्रबंधन निदेशक- यूनियन अध्यक्ष के बीच होनी है वार्तासंवाददाताजमशेदपुर : जेम्को कंपनी के कर्मचारियों को बोनस समझौता का इंतजार है. दुर्गा पूजा के समय टिनप्लेट, टाटा कमिंस, टाटा ब्लूस्कोप व जेम्को कंपनी के कर्मचारियों का बोनस समझौता नहीं हो सका था. बोनस समझौता नहीं होने पर प्रबंधन ने एडवांस राशि कर्मचारियों के बैंक खाते में भेज दी थी. टाटा कमिंस, टाटा ब्लूस्कोप में प्रबंधन व यूनियन के बीच बोनस समझौता हो गया जिससे कर्मचारियों को शेष राशि मिल गयी. जेम्को में कर्मचारियों को 38 लाख रुपया एडवांस के रूप में प्रबंधन ने भेज दी थी जो कि करीब 9 प्रतिशत है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनियन करीब 67 लाख रुपया (तार कंपनी के बराबर) का डिमांड कर रही है वहीं प्रबंधन की अोर से 38 लाख तक का अॉफर दिया गया है. पिछले वर्ष जेम्को कर्मचारियों को करीब 55 लाख रुपया बोनस मद में दिया गया था. यूनियन का कहना है कि पिछले वर्ष कंपनी घाटे (मुनाफा कम) में थी पर इस बार मुनाफा बढ़ा है इसलिए बोनस की राशि बढ़ायी जानी चाहिए.
Advertisement
जेम्को : कर्मचारियों को अभी भी बोनस समझौता का इंतजार (असंपादित)
जेम्को : कर्मचारियों को अभी भी बोनस समझौता का इंतजार (असंपादित)कर्मचारियों को मिला है मात्र 9 प्रतिशत एडवांसप्रबंधन निदेशक- यूनियन अध्यक्ष के बीच होनी है वार्तासंवाददाताजमशेदपुर : जेम्को कंपनी के कर्मचारियों को बोनस समझौता का इंतजार है. दुर्गा पूजा के समय टिनप्लेट, टाटा कमिंस, टाटा ब्लूस्कोप व जेम्को कंपनी के कर्मचारियों का बोनस समझौता नहीं […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement