आदिवासियों ने की कुशल जीवन और पशुधन की प्रार्थना (डीएस 7)- गोट पूजा के साथ सोहराय पर्व का किया गया शुभारंभ – आदिवासी बहुल गांवों में बुल फाइटिंग का आयोजन आज संवाददाता, जमशेदपुरजिले से आदिवासी बहुल गांवों में बुधवार को गोट पूजा से सोहराय उत्सव का शुभारंभ किया गया. गांव के पुजारी (नायके बाबा) ने पूजा-अर्चना कर सभी की कुशल मंगल जीवन व पशुधन की प्रार्थना की. शहर से सटे कीताडीह गांव में नायके बाबा महाबीर मुर्मू ने गोट पूजा किया. आदिवासी समुदाय सोहराय पर्व 5 दिनों तक मनाता है. प्रथम दिन गोट पूजा, दूसरे दिन- दाकाय माहा, तीसरे दिन- खुंटव माहा, चौथे दिन- खुंटव माहा, पांचवें दिन- जाजले माहा के रूप में मनाया जाता है. बुधवार को गोट पूजा में माझी बिंदु सोरेन ,रघु मार्डी, बंगाल हांसदा ,किसुन मुर्मू, सुनील मुर्मू, चुनाराम हेम्ब्रम ,मनोज मुर्मू, गुरबा हांसदा, सावन हेम्ब्रम, जुझार बास्के,भादव सोरेन, लखाई हांसदा, किसुन सोरेन, हेमंत सोरेन, मंगल सोरेन, मदन सोरेन, मधु हांसदा, गोपी, राजाराम मुर्मू, जादू मुर्मू, सगुन हेम्ब्रम, दीकू बास्के समेत काफी ग्रामीण उपस्थित थे.
Advertisement
आदिवासियों ने की कुशल जीवन और पशुधन की प्रार्थना (डीएस 7)
आदिवासियों ने की कुशल जीवन और पशुधन की प्रार्थना (डीएस 7)- गोट पूजा के साथ सोहराय पर्व का किया गया शुभारंभ – आदिवासी बहुल गांवों में बुल फाइटिंग का आयोजन आज संवाददाता, जमशेदपुरजिले से आदिवासी बहुल गांवों में बुधवार को गोट पूजा से सोहराय उत्सव का शुभारंभ किया गया. गांव के पुजारी (नायके बाबा) ने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement