नवजीवन व सेवा सदन कर्मियों की अंधकार में मनेगी दीपावली जमशेदपुर. टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित संस्था नवजीवन और सेवा सदन के कर्मचारियों की दीपावली इस बार अंधकार में ही बीतने वाली है. दरअसल, नवजीवन और सेवा सदन के कर्मचारियों का बोनस समझौता अब तक नहीं हुआ है. न ही कोई ठोस बातचीत हो पायी है. कर्मचारियों को इससे सीधे तौर पर नुकसान हो रहा है. इसमें विधवा महिलाएं और गरीब तबके के लोग कार्यरत हैं. ऐसे कर्मचारियों को सारी सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत थी, लेकिन यूनियन की ओर से पहल नहीं की गयी. नतीजतन अब तक कर्मचारियों की समस्या का निराकरण नहीं हो पाया और न ही बोनस मिल पाया है.
BREAKING NEWS
Advertisement
नवजीवन व सेवा सदन कर्मियों की अंधकार में मनेगी दीपावली
नवजीवन व सेवा सदन कर्मियों की अंधकार में मनेगी दीपावली जमशेदपुर. टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित संस्था नवजीवन और सेवा सदन के कर्मचारियों की दीपावली इस बार अंधकार में ही बीतने वाली है. दरअसल, नवजीवन और सेवा सदन के कर्मचारियों का बोनस समझौता अब तक नहीं हुआ है. न ही […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement