दिसंबर में जमशेदपुर आयेंगे राहुल गांधी (हैरी)- बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होगा जिला कांग्रेस का कार्यक्रमवरीय संवाददाता, जमशेदपुरकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिसंबर या जनवरी के प्रथम सप्ताह में जमशेदपुर आयेंगे. वे जिला कांग्रेस की ओर से बिष्टुपुर गोपाल मैदान में संविधान सभा के अध्यक्ष भीमराव आंबेडकर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम में राहुल गांधी के आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आलाकमान से संपर्क किया है. उक्त जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां ने सोमवार को तिलक पुस्तकालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. श्री खां ने बताया कि बिहार में भाजपा की करारी हार का असर दूसरे राज्यों के विस चुनाव पर पड़ेगा. बंगाल, यूपी समेत अन्य राज्यों में यूपीए मिलकर चुनाव लड़े, तो बेहतर रिजल्ट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. मौके पर उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, अमरजीत नाथ मिश्रा, मौलाना अंसार खान, शफी अहमद, प्रिंस सिंह, ब्रजेंद्र तिवारी, अजय मिश्रा, सूर्या राव, अपर्णा गुहा, अमरेंद्र तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष परितोष सिंह आदि मौजूद थे.————–पंचायत चुनाव : एक पद पर एक ही उम्मीदवार देगी कांग्रेसजिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां ने बताया कि रविवार को हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस बीके हरि प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनायी है. इसके तहत एक पद पर पार्टी एक उम्मीदवार देगी. अलग-अलग पद के लिए 250 संभावित प्रत्याशियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी गयी है. जहां पार्टी कमजोर होगी, वहां योग्य उम्मीदवार, यूपीए के घटक दल या धर्मनिरपेक्ष सोच वाले उम्मीदवार को सहयोग करेगी.पोटका : दुखनीमाइ व सुबोध लड़ेंगे चुनाव2015 में पोटका विस से कांग्रेस प्रत्याशी रही दुखनीमाइ सरदार पंचायत चुनाव में पोटका चांपी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ेगी. पंचायत समिति सदस्य का चुनाव के बाद वह पोटका प्रखंड प्रमुख के पद पर लड़ेगी. वहीं 2010 में पोटका विस कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध सरदार जिला परिषद के पद पर चुनाव लड़ेंगे. नेहरू जयंती मनाने कार्यकर्ता दिल्ली जायेंगेश्री खां ने बताया कि 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाने के लिए जमशेदपुर से एक सौ कार्यकर्ता दिल्ली जायेंगे.
BREAKING NEWS
Advertisement
दिसंबर में जमशेदपुर आयेंगे राहुल गांधी (हैरी)
दिसंबर में जमशेदपुर आयेंगे राहुल गांधी (हैरी)- बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होगा जिला कांग्रेस का कार्यक्रमवरीय संवाददाता, जमशेदपुरकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिसंबर या जनवरी के प्रथम सप्ताह में जमशेदपुर आयेंगे. वे जिला कांग्रेस की ओर से बिष्टुपुर गोपाल मैदान में संविधान सभा के अध्यक्ष भीमराव आंबेडकर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम में राहुल […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement