21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चार बार विधायक रहे एपी सिंह चुनाव हारे

चार बार विधायक रहे एपी सिंह चुनाव हारे-जमुई से अरविंद सिंह के भाई प्रवीण काे मिली करारी हारडॉ जावेद इकबाल अंसारी काे फिर से मिल सकता है मंत्री पद(8 एपी सिंह आैर 8 प्रवीण सिंह, 8 जावेद इकबाल अंसारी)उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर बिहार की आरा सीट से चार बार विधायक रहे भाजपा नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह […]

चार बार विधायक रहे एपी सिंह चुनाव हारे-जमुई से अरविंद सिंह के भाई प्रवीण काे मिली करारी हारडॉ जावेद इकबाल अंसारी काे फिर से मिल सकता है मंत्री पद(8 एपी सिंह आैर 8 प्रवीण सिंह, 8 जावेद इकबाल अंसारी)उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर बिहार की आरा सीट से चार बार विधायक रहे भाजपा नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह चुनाव हार गये हैं. उन्हें राजद के माेहम्मद नवाज आलम ने 4,692 के मताें से पराजित किया. एपी सिंह काे जहां 46,897 मत मिले, वहीं राजद प्रत्याशी काे 51,589 मत मिले. जमशेदपुर महानगर भाजपा के अध्यक्ष रहे एपी सिंह पूर्व में बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. वहीं, जमुई सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे झाविमाे के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के छाेटे भाई विनाेद भदाेरिया उर्फ प्रवीण सिंह काे करारी हार मिली. प्रवीण सिंह (निर्दलीय) काे महज 2,941 मत मिले. जमुई सीट पर राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश ( 66,577) काे जीत हासिल हुई है. उन्हाेंने भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप (58,328) काे पराजित किया. बिहार सरकार में मंत्री रहे जमशेदपुर के डॉ जावेद इकबाल अंसारी को उम्मीद है कि नीतीश सरकार में फिर से उन्हें मंत्री बनाया जायेगा. पिछले चुनाव में उन्हाेंने बांका विधान सभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी थी. पार्टी सुप्रीमाे के आश्वासन के बाद डॉ अंसारी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें