बंगाल अौर असम में झाविमो से मिलकर विस चुनाव लड़ेगी झादिपा : सालखन मुर्मू (संपादित)फ्लैग ::: झाविमो केंद्रीय अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी जेडीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुर्मू के कदमा स्थित आवास पर मिले वरीय संवाददाता, जमशेदपुरबंगाल एवं असम के विधान सभा चुनाव में झारखंड दिशोम पार्टी (जेडीपी) झाविमो के साथ मिल कर लड़ेगी. इस बात की जानकारी जेडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने विज्ञप्ति जारी कर दी. झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी शुक्रवार को जेडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुर्मू के कदमा स्थित आवास गये अौर दोनों के बीच बातचीत में यह निर्णय लिया गया. श्री मरांडी एवं श्री मुर्मू के बीच हुई बैठक में बंगाल-असम विधान सभा चुनाव झाविमो-झादिपा मिल कर चुनाव लड़ने, 24 नवंबर 06 को असम की राजधानी गुवाहाटी में आदिवासी महिला लक्ष्मी उरांव को नंगा कर बेइज्जत करने व अनेक आदिवासियों की हत्या करने के विरोध में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 नवंबर को काला दिवस मनाने अौर असम के कोकड़ाझाड़ जिले के श्रीरामपुर में एएसए अौर जेडीपी द्वारा आयोजित जन सभा में सालखन मुर्मू, सुमित्रा मुर्मू के साथ बाबू लाल मरांडी के बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने तथा 3 जनवरी को रायरंगपुर में एएसए-जेडीपी द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सरना धर्म महासभा में बाबू लाल मरांडी के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का निर्णय लिया गया.
Advertisement
बंगाल और असम में झाविमो से मिलकर विस चुनाव लड़ेगी झादिपा : सालखन मुर्मू (संपादित)
बंगाल अौर असम में झाविमो से मिलकर विस चुनाव लड़ेगी झादिपा : सालखन मुर्मू (संपादित)फ्लैग ::: झाविमो केंद्रीय अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी जेडीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुर्मू के कदमा स्थित आवास पर मिले वरीय संवाददाता, जमशेदपुरबंगाल एवं असम के विधान सभा चुनाव में झारखंड दिशोम पार्टी (जेडीपी) झाविमो के साथ मिल कर लड़ेगी. इस बात […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement