एलपी सिंह अध्यक्ष, गिरवर धारी बने महामंत्री टिमकेन यूनियन चुनाव : सत्ता पक्ष का सूपड़ा साफ, किसी पदाधिकारी की नहीं हुई वापसी (फ्लैग) संवाददाता, जमशेदपुर टिमकेन यूनियन के चुनाव में एलपी सिंहको अध्यक्ष व गिरवर धारी को महामंत्री चुन लिया गया. पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव में कर्मचारियों ने सत्ता पक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया. सत्ता पक्ष के किसी भी पदाधिकारी की वापसी नहीं हो सकी. जो वापस भी जीतकर आये वे दूसरी टीम के साथ तालमेल बना चुके थे. ये हैं यूनियन के निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष- एलपी सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट- अदीप बार व आरके प्रसाद, उपाध्यक्ष- शक्ति महतो, पवन शर्मा, राम सिफारश सिंह, संजय दत्तामहामंत्री- गिरवर धारी, सहायक सचिव- अनंत कुमार, अंजन सुर, विश्वजीत महतो, जयंत चट्टोपाध्याय, कोषाध्यक्ष- सपन महतो, पदाधिकारियों को चुनाव में मिले वोट इस प्रकार हैं. अध्यक्ष- 1 सीट- लखविंदर पाल सिंह 162 (जीते), जहीर अहमद सिद्दिकी 92, अशोक कुमार तिवारी 01 महासचिव – 1 सीट- गिरवरधारी 140 (जीते), विजय यादव 114 डिप्टी प्रेसिडेंट- 2 सीट- अदीप बार 172 (जीते), राजकिशोर प्रसाद 138 (जीते), मानस मुखर्जी 95, सुभाष कुमार झा 82 उपाध्यक्ष- 4 सीट- पवन शर्मा- 147 (जीते), शक्ति महतो – 145 (जीते), संजय दत्ता- 143 (जीते), राम सिफारश सिंह- 141(जीते), सुधीर राय – 93 राजकुमार महतो- 95, अजय बोटिका- 101, विजय घोषाल-73, विरेंद्र प्रसाद- 43सहायक सचिव- 4 सीट- अनंत कुमार- 157(जीते), जयंत चट्टोपाध्याय-138(जीते) , अंजन सुर-138(जीते), विश्वजीत महतो- 136(जीते), रविंद्र प्रसाद- 124, कमलेश यादव- 94, चंद्रशेखर प्रसाद 16, मनोज दुबे- 25, शिशिर दत्ता- 61, तापस घोष- 10, तापस महतो- 56. कोषाध्यक्ष- 1 सीट- सपन महतो- 170 (जीते), तपन पॉल 85 निर्वाचित कमेटी मेंबरों की सूचीहीट ट्रीट मेंट : -दिनेश कुमार महतो व राजीव मंडल कप सेल : सुमन कुमार सिंह व परमानंद कोन एंड असेंबली : बबलू कर्मकार, परवेज अहमद, राधाकांत वर्मा व राजीव रंजन मिश्रा रोलर सेल : प्रेमाशीष महतो (निर्विरोध) स्टोर एंड पैकेजिंग : सुरेश दीप मेंटेनेंस, टूल रूम एंड सीआरएम : दिनेश प्रसाद व बी वासुदेव टीक्यूबी एंड लैब : प्रेमचंद सिन्हा (निर्विरोध)एपी डबल कप एंड एपी असेंबली : पवन कुमार सिंह (निर्विरोध) व राजेंद्र कुमार गुप्ता (निर्विरोध)शांति पूर्वक संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया टिमकेन यूनियन की चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. चुनाव पदाधिकारी एसएन सिंह की टीम ने निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न करवाया जिसके लिए चुनाव के बाद कर्मचारियों ने आभार जताया. चुनाव व मतगणना के दौरान कंपनी के सुरक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह व अोंकारनाथ शुक्ला ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी. सपन महतो के इस्तीफे ने बदली फिजांकोषाध्यक्ष सपन महतो ने करीब एक वर्ष पूर्व यूनियन के काम-काज से क्षुब्ध होकर कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. सपन महतो व अन्य पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद कर्मचारियों में अंदर ही अंदर परिवर्तन की हवा चलने लगी जो कि चुनाव में साफ दिखाई दिया. आरोग्या से मेडिकल सुविधा बंद होना, ग्रेड में विलंब ने किया सूपड़ा साफटिमकेन यूनियन चुनाव में सत्ता पक्ष का सूपड़ा साफ होने में आरोग्या से मेडिकल सुविधा बंद हो जाना व ग्रेड रिवीजन में विलंब को मुख्य कारण कर्मचारियों ने बताया. चुनाव परिणाम आने के पश्चात कर्मचारियों ने बताया कि आरोग्या मेडिकल से दवा मिलने की सुविधा पहले थी जिसे कंपनी ने बंद कर दिया जिसके बाद यूनियन व कर्मचारियों ने विरोध भी किया था पर सुविधा बहाल नहीं हो सकी जिससे कर्मचारी नाराज थे. इसके अतिरिक्त ग्रेड रिवीजन में विलंब व मात्र 3800 रुपये की बढ़ोत्तरी होने के मिल रहे प्रस्ताव से भी कर्मचारी अंदर ही अंदर नाराज थे. एक ठेकेदार विशेष से सत्ता पक्ष के यूनियन पदाधिकारी के संबंध को भी कर्मचारियों के बीच मुद्दा बनाया गया. मजदूर हित में काम होगा : एलपी सिंह- गिरवरधारीयूनियन के नव निर्वाचित अध्यक्ष एलपी सिंह व महासचिव गिरवरधारी ने कहा कि मजदूर हित में काम होगा. पदाधिकारियों ने कहा कि लंबित ग्रेड रिवीजन को बेहतर करवाना व कर्मचारियों की समस्याअों को प्रबंधन से बात कर सुलझाना उनलोगों की पहली प्राथमिकता होगी.
Advertisement
एलपी सिंह अध्यक्ष, गिरवर धारी बने महामंत्री
एलपी सिंह अध्यक्ष, गिरवर धारी बने महामंत्री टिमकेन यूनियन चुनाव : सत्ता पक्ष का सूपड़ा साफ, किसी पदाधिकारी की नहीं हुई वापसी (फ्लैग) संवाददाता, जमशेदपुर टिमकेन यूनियन के चुनाव में एलपी सिंहको अध्यक्ष व गिरवर धारी को महामंत्री चुन लिया गया. पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव में कर्मचारियों ने सत्ता पक्ष का सूपड़ा साफ कर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement