जमशेदपुर. अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झानो हांसदा को झारखंड के खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने सम्मानित किया. भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में सरयू राय ने कहा कि झारखंड में जो खेल नीति बनी है इसमें खेल के क्षेत्र से जुडे़ अन्य लोग अपना सुझाव दे सकते हैं. महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने जमशेदपुर को स्पोर्ट्स सिटी बनाने और दोनों खिलाडि़यों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नति देने की मांग की. इस अवसर पर कुलवंत सिंह बंटी, राम सिंह मुंडा, चितरंजन वर्मा, विजय सिंह, राजेश सिंह, अनिल मोदी, विमल जालान, निरंजन पांडे, पारसनाथ दुबे, अमित, सुमित, शैलेश, राजपति देवी, रीता लाल, निरू सिंह आदि उपस्थित थे.
Advertisement
महानगर भाजपा ने सम्मानित किया अरुणा व झानो को
जमशेदपुर. अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झानो हांसदा को झारखंड के खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने सम्मानित किया. भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में सरयू राय ने कहा कि झारखंड में जो खेल नीति बनी है इसमें खेल के क्षेत्र से […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement