फोटो : 17 चांडिल 4- निर्माण कार्य की जानकारी लेते डीआइजी़चांडिल : कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी आरके धान शुक्रवार की शाम चौका थाना पहुंचे़ डीआइजी धान ने चौका थाना के निर्माणाधीन नये थाना भवन के निर्माण कार्य की जानकारी ली और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया़ विदित हो कि चौका थाना को मॉडल थाना के रुप में चुना गया है़ इस अवसर पर डीआइजी श्री धान ने कहा कि थाने का निर्माण कार्य छह माह के अंदर पूरा कर लिया जायेगा़ इसके बाद चौका थाना स्मार्ट थाना के रुप में काम करने लगेगा़ इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा, एसडीपीओ संदीप भगत, पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, थाना प्रभारी अंजनी कुमार आदि उपस्थित थे़ दूसरी ओर डीजी होमगार्ड आशा सिन्हा ने चांडिल थाना क्षेत्र के काटिया में नव निर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया़ उन्होंने कटिया में बनकर तैयार थाना भवन के बारे में विस्तृत जानकारी ली. इसकी जानकारी चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप भगत ने दी़ उन्होंने बताया की वर्तमान में उक्त भवन को अस्थायी रुप से अग्निशमन विभाग को दिया जायेगा, जिससे क्षेत्र में 24 घंटा दमकल गाड़ी उपलब्ध रहे़
BREAKING NEWS
Advertisement
चौका : निर्माणाधीन थाना के निरीक्षण में पहुंचे डीआइजी
फोटो : 17 चांडिल 4- निर्माण कार्य की जानकारी लेते डीआइजी़चांडिल : कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी आरके धान शुक्रवार की शाम चौका थाना पहुंचे़ डीआइजी धान ने चौका थाना के निर्माणाधीन नये थाना भवन के निर्माण कार्य की जानकारी ली और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया़ विदित हो कि चौका थाना को मॉडल थाना के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement