23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जमशेदपुर ने पेश की स्मार्ट सिटी की मजबूत दावेदारी

जमशेदपुर : जमशेदपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अक्षेस की ओर से मजबूत दावेदारी पेश की गयी है. इसके लिए जरूरी दस लाख की आबादी सहित अन्य सभी पैमाना पर शहर के खरा उतरने संबंधी दस्तावेज और दावेदारी पेश कर दी गयी है. रांची में बुधवार को नगर विकास सचिव के स्तर पर इसे […]

जमशेदपुर : जमशेदपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अक्षेस की ओर से मजबूत दावेदारी पेश की गयी है. इसके लिए जरूरी दस लाख की आबादी सहित अन्य सभी पैमाना पर शहर के खरा उतरने संबंधी दस्तावेज और दावेदारी पेश कर दी गयी है. रांची में बुधवार को नगर विकास सचिव के स्तर पर इसे लेकर एक बैठक की गयी.
इसमें जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी दीपक सहाय ने जमशेदपुर की ओर से दावेदारी की. हालांकि स्मार्ट सिटी को लेकर जमशेदपुर सहित रांची, धनबाद-बोकारो ने भी दावेदारी की है. इस संबंध में राज्य सरकार को फैसला कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजना है.
बैठक में अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के पैमाने को जमशेदपुर पूरी करता है.इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से फॉर्मेट दिया गया था. इस फॉर्मेट के हिसाब से दावेदारी पेश की गयी है. बताया गया कि जुगसलाई नगरपालिका, मानगो अक्षेस के साथ आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र को किस तरह जोड़ा जा सकता है. कहां क्या काम हो चुका है और इस परियोजना से कहां लाभ होगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें