Advertisement
पोटका में घूस लेते धराया राजस्वकर्मी
पोटका : टका अंचल के राजस्व कर्मचारी चंद्रमा राम को निगरानी की टीम ने शुक्रवार को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. निगरानी की यह कार्रवाई पोटका पंचायत मंडप में सुबह 11 बजे हुई. चंद्रमा राम को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे चाईबासा ले गयी. मिली जानकारी के अनुसार कालिकापुर निवासी […]
पोटका : टका अंचल के राजस्व कर्मचारी चंद्रमा राम को निगरानी की टीम ने शुक्रवार को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. निगरानी की यह कार्रवाई पोटका पंचायत मंडप में सुबह 11 बजे हुई. चंद्रमा राम को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे चाईबासा ले गयी. मिली जानकारी के अनुसार कालिकापुर निवासी विधवा महिला लक्ष्मी सिंह से जमीन का दाखिल खारिज (म्यूटेशन) करने के लिए पोटका अंचल में पदस्थापित चंद्रमा राम ने घूस की मांग की थी.
महिला ने एक साल पूर्व नौ हजार रुपये भी दिये थे. लेकिन राजस्व कर्मचारी ने उनका दाखिल खारिज (म्यूटेशन) नहीं किया और फिर से रुपये की मांग करने लगा. इससे तंग आकर महिला ने निगरानी विभाग के समक्ष मामला को रखा.
इसके बाद निगरानी विभाग के निर्देशानुसार महिला ने काम किया. शुक्रवार को निगरानी की टीम ने पांच हजार रुपये के साथ राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. टीम की अगुवाई निगरानी विभाग के आइजी मुरारी लाल मीणा कर रहे थे. इस घटना के बाद पोटका अंचल एवं प्रखंड में हड़कंप मच गया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement