गुरुवार को तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे कर्मचारीवरीय संवाददाता, जमशेदपुरटाटा रायसन कंपनी (टीएसपीडीएल) के अस्थायी कर्मचारियों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही. गुरुवार को भी पूर्व की तरह अस्थायीकर्मी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे रहे. इस दौरान श्रम विभाग और धालभूम एसडीओ कार्यालय से सियाराम सिंह और मुन्ना राम ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनरत अस्थायी कर्मचारियों से बात की. इसके अलावा कंपनी के ठेकेदार वेद प्रकाश उपाध्याय और डीएन उपाध्याय ने अस्थायी कर्मचारियों व आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आनंद बिहारी दुबे से वार्ता की. ठेकेदार ने बताया कि कंपनी प्रबंधन का दबाव है कि अस्थायी मजदूर जल्द काम पर नहीं लौटे, तो उन्हें काम से मुक्त कर दिया जायेगा. वहीं आनंद बिहारी दुबे ने दो टूक कहा कि उनकी लड़ाई ठेकेदार से नहीं बल्कि कंपनी प्रबंधन से है. दुबे ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन अवैध रूप से बाहर के 24 मजदूरों से काम लिया जा रहा है. वे मजदूर कंपनी के अंदर रखे गये हैं, जो फैक्ट्री एक्ट के विरुद्ध है. उन्होंने इसकी जांच की मांग की है. तीसरे दिन आनंद बिहारी दुबे के अलावा सामंतो सरकार, कांग्रेस महासचिव शशिभूषण, दीपक, राजेश, अशोक, रीतेश, संजय सिंह, अशोक तिवारी, सरोज सिंह, जितेंद्र, उपेंद्र, अश्विनी पाठक, अनिल, एसएस राव समेत बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारी मौजूद थे.
Advertisement
टाटा रायसन : अस्थायीकर्मियों की हड़ताल जारी
गुरुवार को तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे कर्मचारीवरीय संवाददाता, जमशेदपुरटाटा रायसन कंपनी (टीएसपीडीएल) के अस्थायी कर्मचारियों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही. गुरुवार को भी पूर्व की तरह अस्थायीकर्मी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे रहे. इस दौरान श्रम विभाग और धालभूम एसडीओ कार्यालय से सियाराम सिंह और मुन्ना राम […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement