संवाददाता,जमशेदपुर आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में मजदूरों ने मंगलवार से टीएसपीडीएल गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की. हड़ताल में कंपनी के अस्थायी ठेका मजदूर व कांग्रेसी नेता शामिल हुए. श्री दुबे ने कहा कि मजदूरों का जब तक स्थायीकरण नहीं किया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी. इस अवसर पर सामंतो कुमार,नवीन कुमार, बबलू झा, सूर्या राव ने मजदूरों को संबोधित किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खां और आनंद बिहारी दुबे से बात कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने भी हड़ताल को समर्थन दिया.दुबे मजदूरों को गुमराह कर रहे : त्रिदेव सिंहटीएसपीडीएल यूनियन की बैठक महामंत्री त्रिदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें कहा गया कि आनंद बिहारी दुबे मजदूरों को गुमराह कर औद्योगिक माहौल खराब कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीएसपीडीएल में ठेका मजदूरों को स्थायी किया जाता रहा है. स्थायी व ठेका मजदूरों के हित की रक्षा करने व प्रबंधन से बात करने में टीएसपीडीएल यूनियन सक्षम है. बैठक में अमन सिंह, दिनेश कुमार, रमेश चौधरी, अरुण त्रिपाठी, एसबी राणा, राकेश कुमार, रंजन दुबे, राजेश सिंह, चंचल सरोज समेत अन्य उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
टीएसपीडीएल : मजदूरों की बेमियादी हड़ताल प्रारंभ (फोटो दुबे-13)
संवाददाता,जमशेदपुर आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में मजदूरों ने मंगलवार से टीएसपीडीएल गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की. हड़ताल में कंपनी के अस्थायी ठेका मजदूर व कांग्रेसी नेता शामिल हुए. श्री दुबे ने कहा कि मजदूरों का जब तक स्थायीकरण नहीं किया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी. इस अवसर पर सामंतो कुमार,नवीन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement