संवाददाता, जमशेदपुर सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए लोगों को अब रांची की दौड़ नहीं लगानी होगी. राज्य सरकार के अधीन किसी भी कार्यालय का पदाधिकारी, कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है,तो वह प्रमंडलीय निगरानी कोषांग कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. या कोषांग के डीएसपी कीर्ति नारायण मिश्र (9661139870) और पुलिस निरीक्षक सकलदेव राम ( 9431156201)के मोबाइल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. प्राप्त शिकायतों पर निगरानी कोषांग तत्काल जांच कर कानूनी कार्रवाई करेगा. राज्य सरकार की ओर से निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए चाईबासा में प्रमंडलीय कार्यालय ने कार्य करना शुरू कर दिया है. राज्य सरकार की ओर से आयुक्त (कोल्हान प्रमंडल ) द्वारा मंत्रिमंडल विभाग रांची के अधीन प्रमंडलीय निगरानी कोषांग 1 अप्रैल 15 से संचालित किया जा रहा है.
BREAKING NEWS
Advertisement
फोन पर कीजिये घूस की शिकायत
संवाददाता, जमशेदपुर सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए लोगों को अब रांची की दौड़ नहीं लगानी होगी. राज्य सरकार के अधीन किसी भी कार्यालय का पदाधिकारी, कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है,तो वह प्रमंडलीय निगरानी कोषांग कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. या कोषांग के डीएसपी कीर्ति नारायण मिश्र […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement