महासचिव पद पर रमेश चंद्र बहेरा का कब्जा 270 मतदाताओं में 252 ने डाले मतफोटो :- 28 बडिबल -1,2,3 प्रतिनिधि, बडिबलबिलाईपदा स्थित टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड की टाटा स्पंज श्रमिक संघ के चुनाव में फिर एक बार श्रमिक एकता को बरकरार रखते हुए मतदाताओं ने दुबारा जगन्नाथ खिलार को अध्यक्ष और रमेश चंद्र बहेरा को महासचिव चुना है. कुल आठ पदों के लिए 25 प्रत्यासियों ने अपना दम अजमाया. इसमें से पूर्व में रहे पदों के प्रत्याशियों को दुबारा जीत हासिल हुई है. गुरुवार सुबह आठ बजे से मतदान टाटा स्पंज मुख्य गेट स्थित केरेच में आयोजित की गयी, जो दोपहर तीन बजे तक चली. शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए जोड़ा से टाटा स्टील की फेरो अलॉयज प्लांट के कर्मी उपस्थित हुए थे, जो सुबह से शाम छह बजे तक चुनाव नतीजों की घोषणा तक रूके थे. घोषणा से पहले सभी से टाटा स्टील परिवार की एकता के संबंध में बताते हुए चुनाव नतीजों के बाद भी भाईचारे रखने का अनुरोध किया गया. इस दौरान नतीजों की घोषणा भर से पूरे प्लांट परिसर में श्रमिकों में होली और दिवाली की खुशी दिखी. प्लांट गेट के बहार कंपनी श्रमिकों के साथ-साथ ठेका श्रमिकों ने भी जम कर आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की. टाटा स्पंज श्रमिक संघ का कार्यकाल तीन वषार्ें का होता है .जीत दर्ज कर इतिहास रचने वालों में 1.जगन्नाथ खिलार : अध्यक्ष : कुल वोट मिले 1362.रमेश चन्द्र बहेरा : महासचिव : कुल वोट मिले 166 3.अशोक रॉउट : कार्यकारी अध्यक्ष : कुल वोट मिले 123 4.संतोष उराम : डिप्टी प्रेसिडेंट : कुल वोट मिले 172 5.रमेश चन्द्र पात्रो : वाइस प्रेसिडेंट : कुल वोट मिले 159 6.गोपबंधु आपट : सचिव : कुल वोट मिले 168 7.बिध्याधर नायक : संयुक्त सचिव : कुल वोट मिले 165 8.आरके महाराणा : कोषाध्यक्ष : कुल वोट मिले 128
BREAKING NEWS
Advertisement
टाटा स्पंज श्रामक संघ का चुनाव : अध्यक्ष बने जगन्नाथ खिलार
महासचिव पद पर रमेश चंद्र बहेरा का कब्जा 270 मतदाताओं में 252 ने डाले मतफोटो :- 28 बडिबल -1,2,3 प्रतिनिधि, बडिबलबिलाईपदा स्थित टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड की टाटा स्पंज श्रमिक संघ के चुनाव में फिर एक बार श्रमिक एकता को बरकरार रखते हुए मतदाताओं ने दुबारा जगन्नाथ खिलार को अध्यक्ष और रमेश चंद्र बहेरा को […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement