शिक्षा मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री व शिक्षा सचिव से मिला झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट शिक्षक संघ (फ्लैग)वरीय संवाददाता, जमशेदपुरझारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट शिक्षक संघ, कोल्हान प्रमंडल प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रांची में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ नीरा यादव, संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय एवं शिक्षा सचिव आराधना पटनायक से मिला. संघ ने एक मांग पत्र सौंपा. शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि शिक्षकों की मांगो पर विचार किया जायेगा. साथ ही पद के अनुसार उचित सम्मान दिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु, राकेश कुमार पांडेय, नवनीत सिंह, बीडी सिन्हा, प्रो गोराई, अरुण कुमार सिंह, चंदन कुमारी जायसवाल आदि शामिल थे.क्या है मांग- योग्यता, अनुभव और वित्तरहित अनुदान इंटर कॉलेज तथा केंद्रीय विद्यालय समिति द्वारा 10+2 के शिक्षकों को दिये जाने वाले मानदेय व झारखंड सरकार द्वारा 10+2 के शिक्षकों को दिये जा रहे वेतनमान को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम मानदेय दिया जाये, ताकि सामान्य रूप से जीवन-यापन कर सकें- प्रतिवर्ष मानदेय में सम्मानजनक वृद्घि की जाये- विश्वविद्यालयों के वार्षिक अवकाश कैलेंडर से इंटर संभाग को अलग रखा जाये या झारखंड अधिविद्य परिषद कैलेंडर लागू किया जाये- जैक द्वारा अनुबंधित शिक्षकों का, झारखंड सरकार द्वारा अनुबंधित में स्थानांतरण किया जाये- छात्रों के संख्या के आधार पर कक्षा का विभाजन किया जाये- मानदेय निर्धारित किया जाये और प्रतिमाह भुगतान किया जाये
BREAKING NEWS
Advertisement
इंटर के शिक्षकों को मिला सम्मान का आश्वासन (फोटो : 8 इंटर टीचर्स)
शिक्षा मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री व शिक्षा सचिव से मिला झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट शिक्षक संघ (फ्लैग)वरीय संवाददाता, जमशेदपुरझारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट शिक्षक संघ, कोल्हान प्रमंडल प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रांची में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ नीरा यादव, संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय एवं शिक्षा सचिव आराधना पटनायक से मिला. संघ ने एक मांग पत्र […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement