18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिलाएं संगठित हों : राकेश्वर (फोटो है राकेश्वर के नाम से जमशेदपुर फोल्डर में)

-इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन की महिला सशक्तीकरण पर कार्यशाला (फ्लैग)संवाददाता, जमशेदपुर इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन झारखंड चैप्टर के संयोजक राकेश्वर पांडेय ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को संगठित होकर कैसे दूर किया जाये, आज इस पर सभी को विचार करने की आवश्यकता है. अगर महिलायें असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे […]

-इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन की महिला सशक्तीकरण पर कार्यशाला (फ्लैग)संवाददाता, जमशेदपुर इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन झारखंड चैप्टर के संयोजक राकेश्वर पांडेय ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को संगठित होकर कैसे दूर किया जाये, आज इस पर सभी को विचार करने की आवश्यकता है. अगर महिलायें असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे महिला व पुरुष मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आयें तो बड़ा बदलाव दिखेगा. श्री पांडेय रविवार को इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन के झारखंड चैप्टर की ओर से यूनाइटेड क्लब में आयोजित कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. यह कार्यशाला महिला सशक्तीकरण पर आयोजित थी. कार्यशाला का संचालन कर रही उषा सिंह ने कहा कि एक अभियान के तहत ग्लोबल यूनियन के साथ महिलाओं को जोड़ने का कार्यक्रम चल रहा है. इसमें समाज के असंगठित महिला मजदूरों व काम करने वाली महिलाओं को जोड़ा जा रहा है. सीमा जवानपुरिया ने कहा कि इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन से समाज की अन्य महिलाओं को जोड़ंेगी. यूनियन के संयोजक शैलेश पांडेय ने कहा कि महिलाएं सशक्त होकर समाज के विकास में सकारात्मक भूमिका निभायें. कार्यशाला का संचालन उषा सिंह व धन्यवाद ज्ञापन रश्मि दास ने किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें