जमशेदपुर. स्वच्छ भारत मिशन के तहत निकाय क्षेत्र की बस्तियों में व्यक्तिगत शौचालय बनेंगे. नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने मानगो व जमशेदपुर अक्षेस तथा जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारियों को पत्र लिख कर सर्वे करने का निर्देश दिया है. सर्वे में आये आंकड़ों को विभाग के पास ऑनलाइन भेजा जायेगा, जिसके बाद व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जायेगी.आज से बस्तियों में जागरूकता अभियाननगर विकास सचिव ने 4 से 8 मई तक निकाय क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश विशेष पदाधिकारियों को दिया है. मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी जेपी यादव ने बताया कि मानगो क्षेत्र में उलीडीह, कुमरूम बस्ती, खडि़या बस्ती, शंकोसाई, दाईगुट्ट हरिजन बस्ती, गरीब नवाज कॉलोनी समेत अन्य बस्तियों में सोमवार से यह अभियान चलाया जायेगा.
BREAKING NEWS
Advertisement
स्लम क्षेत्रों में बनेंगे व्यक्तिगत शौचालय, होगा सर्वे
जमशेदपुर. स्वच्छ भारत मिशन के तहत निकाय क्षेत्र की बस्तियों में व्यक्तिगत शौचालय बनेंगे. नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने मानगो व जमशेदपुर अक्षेस तथा जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारियों को पत्र लिख कर सर्वे करने का निर्देश दिया है. सर्वे में आये आंकड़ों को विभाग के पास ऑनलाइन भेजा जायेगा, जिसके बाद व्यक्तिगत […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement