28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कोल्हान असंगठित मजदूर यूनियन का गठन, विजय बने अध्यक्ष फोटो है इंटक 1, इंटक 2

फ्लैग- सिदगोड़ा बारा फ्लैट मैदान में मजदूरों ने की बैठक वरीय संवाददाता, जमशेदपुर सिदगोड़ा बारा फ्लैट मैदान के समक्ष मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय यूथ इंटक के सचिव विजय यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें शहर के विभिन्न कंपनियों से आये सैकड़ों अस्थायी श्रमिक शामिल हुए. बैठक में शहर के विभिन्न […]

फ्लैग- सिदगोड़ा बारा फ्लैट मैदान में मजदूरों ने की बैठक वरीय संवाददाता, जमशेदपुर सिदगोड़ा बारा फ्लैट मैदान के समक्ष मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय यूथ इंटक के सचिव विजय यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें शहर के विभिन्न कंपनियों से आये सैकड़ों अस्थायी श्रमिक शामिल हुए. बैठक में शहर के विभिन्न कंपनियों में कार्यरत अस्थायी मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई. इसके उपरांत मजदूरों ने अस्थायी मजदूरों की समस्या और उनके हक के लिए यूनियन गठन का फैसला लिया. यूनियन का नाम कोल्हान असंगठित मजदूर यूनियन रखा गया. मजदूरों ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर विजय यादव को यूनियन का अध्यक्ष चुना. इसके बाद विजय यादव ने कहा कि देश में अस्थायी मजदूरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन अस्थायी मजदूरों को आज भी न्यूनतम वेतन, पीएफ, ग्रेच्युटी, मेडिकल, इएसआइ, जैसी सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रही है. अस्थायी मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए यूनियन कोल्हान स्तर पर काम करेगी. एक माह में कोल्हान असंगठित मजदूर यूनियन के कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी. सरकार से यूनियन का रजिस्ट्रेशन और इंटक से निबंधित कराया जायेगा. कोल्हान के तमाम कंपनियों के अस्थायी मजदूरों को इस यूनियन से जोड़ने के लिए कंपनी गेट के बाहर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. बैठक के अंत में सभी मजदूरों के बीच लड्डू वितरण कर मजदूर एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय यूथ इंटक के सचिव संजीव श्रीवास्तव, जाहिर अहमद सिद्दीकी, रवींद्र प्रसाद, शैलेंद्र सिंह, राजकुमार महतो, कमलेश यादव, संजय यादव, अजय भौतिका, अजीत मिश्रा, सनातन दास समेत अन्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें