फोटोआरजेएन 1 – मंचासीन अतिथि.आरजेएन 2 – उपस्थित वीआरपी सीआरपी एवं शिक्षक.प्रतिनिधि, राजनगरस्थानीय किसान भवन में विद्यालय चलें, चलायें अभियान 2015 पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति, अंचलाधिकारी राजीव नीरज, प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजना कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ममता दूबे, मुखिया सुराय मुर्मू, त्रिलोचन उरांव, शिक्षक जयदेव त्रिपाठी उपस्थित थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है. शिक्षा सभी के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि छह से 14 वर्ष के बच्चों का विद्यालय में नामांकन किया जाना है, ताकि एक भी बच्चा न छूटे. अंचलाधिकारी राजीव नीरज ने कहा कि विद्यालय में नियमित रूप से बैठक हो तथा इस बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम शिक्षा समिति एवं अभिभावक उपस्थित हो. ताकि बच्चे विद्यालय किस कारण से नहीं आते हैं यह जाना जा सकें .
BREAKING NEWS
Advertisement
शिक्षा सभी के लिये है जरूरी : बीडीओ
फोटोआरजेएन 1 – मंचासीन अतिथि.आरजेएन 2 – उपस्थित वीआरपी सीआरपी एवं शिक्षक.प्रतिनिधि, राजनगरस्थानीय किसान भवन में विद्यालय चलें, चलायें अभियान 2015 पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति, अंचलाधिकारी राजीव नीरज, प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजना कुमारी, प्रखंड […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement