जमशेदपुर. पोटका प्रखंड और बागबेड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से पोटका विधायक मेनका सरदार को मंत्री बनाने की मांग की. अपनी इस मांग के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एग्रिको स्थित आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा.यह जानकारी आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास ने दी. उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने उन लोगों को आश्वासन दिया है कि विधानसभा सत्र के बाद उनकी मांग पर विचार किया जायेगा. मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री उत्तम भकत, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष धनंजय उपाध्याय, पोटका मंडल अध्यक्ष मनोज राम, डुमरिया मंडल अध्यक्ष बसंत मदीना, कोवाली महामंत्री पिंटू षाड़ंगी, जोगेश भकत, कृष्णा महाकुड़, संजीव भकत, सुबोध झा, पप्पू मिश्रा, संजय सिंह, आसनबनी के विद्युत महतो, हाड़ीराम सरदार, चंद्रशेखर गुप्ता, मुरली मोदक व जामिला दे शामिल थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
मुख्यमंत्री से मेनका सरदार को मंत्री बनाने की मांग
जमशेदपुर. पोटका प्रखंड और बागबेड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से पोटका विधायक मेनका सरदार को मंत्री बनाने की मांग की. अपनी इस मांग के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एग्रिको स्थित आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा.यह जानकारी आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास ने दी. उन्होंने यह […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement