वरीय संवाददाता, जमशेदपुरकदमा-सोनारी प्रखंड महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरूवार को कदमा भाटिया बस्ती दुर्गाबाड़ी में सदस्यता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व संगीता शर्मा ने किया. जबकि अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत आनंद मौजूद थी. अभियान में आम लोगों की जागरूकता के लिए हम कांग्रेस का साथ क्यों दे, भारत में नारी प्रताड़ना कैसे रूकेगी शीर्षक वाला एक परचा बांटा गया. दोपहर तीन बजे तक चले सदस्यता अभियान में कुल 460 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में सरदार बलदेव सिंह, रविश सहगल, नीलम झा, सुनीता दास, सुनीता मुखी, प्रतिमा, फुलकुमारी, शोभा, नीलू, इतू, विनीत गोराई समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
Advertisement
महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान : 460 सदस्य बने
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरकदमा-सोनारी प्रखंड महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरूवार को कदमा भाटिया बस्ती दुर्गाबाड़ी में सदस्यता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व संगीता शर्मा ने किया. जबकि अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत आनंद मौजूद थी. अभियान में आम लोगों की जागरूकता के लिए हम कांग्रेस का […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement