23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मानगो : उत्क्रमित प्रावि में आग लगायी

जमशेदपुर : मानगो वर्कर्स कॉलेज के समीप झोपड़ी में चलने वाले उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय (प्रावि) मेंअसामाजिक तत्वों द्वारा बीती रात आग लगा दी गयी. इस घटना में प्रवि का पूरा सामान जल कर राख हो गया. सुबह में मानगो पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आग लगने के […]

जमशेदपुर : मानगो वर्कर्स कॉलेज के समीप झोपड़ी में चलने वाले उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय (प्रावि) मेंअसामाजिक तत्वों द्वारा बीती रात आग लगा दी गयी. इस घटना में प्रवि का पूरा सामान जल कर राख हो गया. सुबह में मानगो पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी
हालांकि दमकल आने से पूर्व पानी डाल कर आग को बुझा लिया गया था. पुलिस व प्रवि की प्राचार्या उर्मिला देवी ने बताया कि वर्ष 2003 में स्कूल बना था. यहां 33 बच्चे पढ़ाई करते हैं. पूर्व में भी चार बार प्रावि में आग लगायी गयी थी. इसके बाद प्रावि की मरम्मत करायी गयी थी. बीती रात पांचवीं बार आग लगा दी गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें