22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आज शहर पहुंचेगा विशाल का शव

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरराजस्थान के झुंझनु में 60 फीट की ऊंचाई से गिर कर मृत विशाल झा का शव लेकर परिवार वाले शनिवार को जमशेदपुर के लिए रवाना हो गये हैं. कल सुबह 10 बजे तक शव शहर (गोलमुरी विजय नगर स्थित आवास) पहंुच जायेगा, जिसके बाद 12.30 बजे अंतिम संस्कार किया गया है. झाविमो के […]

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरराजस्थान के झुंझनु में 60 फीट की ऊंचाई से गिर कर मृत विशाल झा का शव लेकर परिवार वाले शनिवार को जमशेदपुर के लिए रवाना हो गये हैं. कल सुबह 10 बजे तक शव शहर (गोलमुरी विजय नगर स्थित आवास) पहंुच जायेगा, जिसके बाद 12.30 बजे अंतिम संस्कार किया गया है. झाविमो के मीडिया प्रभारी सीएच राममूर्ति ने बताया कि झुंझनु में शनिवार को विशाल के शव का पोस्टमार्टम किया गया. इसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया. पिता सूर्यकांत झा समेत जमशेदपुर से गये लोग शव प्राप्त करने के बाद सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए हैं. फोटो शूट करते समय ऊंचाई से गिर कर हुई थी मौतगोलमुरी विजय नगर निवासी व झाविमो के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सूर्यकांत झा के पुत्र विशाल नोएडा के एशियन फिल्म एंड टेलीविजन एकेडमी में प्रोडक्शन का कोर्स कर रहे थे. झुंझनु में गुरुवार को पुराने भवन में फोटो शूट के दौरान गिरने से उसकी मौत हो गयी थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें