जमशेदपुर. जयपुर में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार संभव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दिवाकर सिन्हा को महापरिषद का जमशेदपुर जिला का अध्यक्ष तथा विजय माथुर को सचिव बनाया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था आने वाले समय में झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं बिहार में चित्रांश परिवार को जोड़ने का प्रयास कर करेगी. झारखंड में जमशेदपुर एवं आसपास के जिलों को जोड़ कर जमशेदपुर चैप्टर बनाया जायेगा, जिसका अध्यक्ष व सचिव तय कर दिया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक माह में कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया है. कार्यकारिणी मंे छह उपाध्यक्ष, एक सचिव, छह संयुक्त सचिव, एक कोषाध्यक्ष, 21 सदस्य रहेंगे. सभी जिलों से बारह चित्रांशों का प्रतिनिधित्व होगा. साथ ही 1 फरवरी से सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा.
BREAKING NEWS
Advertisement
दिवाकर बने कायस्थ महापरिषद के अध्यक्ष
जमशेदपुर. जयपुर में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार संभव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दिवाकर सिन्हा को महापरिषद का जमशेदपुर जिला का अध्यक्ष तथा विजय माथुर को सचिव बनाया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था आने वाले समय में झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं बिहार में चित्रांश […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement