धर्म सास्था प्रीति महोत्सव: दूसरे दिन हुए कई अनुष्ठानभगवान अय्यपा, कार्तिक, गणेश, नवग्रह की हुई पूजाजमशेदपुर : बिष्टुपुर में खरकाई लिंक रोड स्थित धर्मसास्था मंदिर में चल रहे 67वें धर्म सास्था प्रीति महोत्सव के तहत आज के अनुष्ठानों की शुरुआत भगवान गणपति की आराधना के साथ हुई, जिसके दौरान हवनन किया गया. इसके बाद उत्तर सबरीमलाई धर्मसास्था मंदिर में स्थापित सभी देवताओं के रूप में 16 कलश स्थापित कर वेदज्ञ पंडितों ने उनके मूल मंत्रों से उनका आ ान किया. मंदिर में स्थापित भगवान अय्यपा, कार्तिक, गणेश आदि के साथ ही नवग्रह की पूजा की गयी. बाद में हवन एवं पूर्णाहुति भी की गयी. दोपहर में वेदज्ञों ने वेद पाठ किया तथा शाम में भगवती सेवा के रूप में मां शक्ति की आराधना की गयी, जिसमें दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए शक्ति स्वरूपिणी मां जगदंबा का मंत्रोच्चार किया गया. इसके उपरांत दीपाराधना के साथ मंदिर में आज की पूजा का समापन हुआ. उस पूरे अनुष्ठान में बैठने वाले मंदिर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन ने पूजा संपन्न करायी. कल शनिवार को प्रात: महागणपति होमम के साथ ही भगवान धर्मसास्था की आराधना के लिए कलश स्थापना की जायेगी तथा चार लाख मूलमंत्र एवं जप तथा होम का अनुष्ठान होगा.
BREAKING NEWS
Advertisement
वेद मंत्रों से गूंजता रहा धर्म सास्था मंदिर (फोटो हैरी 1) असंपादित
धर्म सास्था प्रीति महोत्सव: दूसरे दिन हुए कई अनुष्ठानभगवान अय्यपा, कार्तिक, गणेश, नवग्रह की हुई पूजाजमशेदपुर : बिष्टुपुर में खरकाई लिंक रोड स्थित धर्मसास्था मंदिर में चल रहे 67वें धर्म सास्था प्रीति महोत्सव के तहत आज के अनुष्ठानों की शुरुआत भगवान गणपति की आराधना के साथ हुई, जिसके दौरान हवनन किया गया. इसके बाद उत्तर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement